Site iconSite icon AR Live News

निकाय चुनाव-2026 : उदयपुर में ड्राफ्ट सूची की तुलना में अंतिम सूची में 11.50 प्रतिशत मतदाता हुए कम

udaipur nagar nigam 80 ward list udaipur nagar nigam ward Gazette Notification 2025 published by rajasthan governmentudaipur nagar nigam 80 ward list udaipur nagar nigam ward Gazette Notification 2025 published by rajasthan government

निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि 20 फरवरी, 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट सूची में कुल 11329913 मतदाता शामिल थे। ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के बाद 227879 नए मतदाता जोड़े गए, जबकि 549916 मतदाताओं के नाम हटाए गए। इसके बाद अंतिम प्रकाशन में कुल 11007876 मतदाता दर्ज किए गए हैं। राज्य के 195 नगर निकायों में प्रकाशित इस अंतिम मतदाता सूची में 5657921 पुरुष, 5349578 महिलाएं तथा 377 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। nagar nigam udaipur news

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि ड्राफ्ट सूची की तुलना में अंतिम सूची में 322037 मतदाताओं की कमी दर्ज की गई है, जो लगभग 2.90 प्रतिशत (ऋणात्मक) है। जिला स्तर पर जोधपुर में 16.9 प्रतिशत तथा उदयपुर में 11.50 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जबकि बाड़मेर में 2.50 प्रतिशत एवं नागौर में 2.40 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। राज्य के 39 जिलों में नगर निकायों के 6485 वार्डों तथा 12198 मतदान केंद्र बनाए गए है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version