Site iconSite icon AR Live News

मिर्जापुर हादसा: 11 की मौत, ट्रक की टक्कर से कार, बोलेरो और ट्रोला टकराए

Mirzapur Accident 11 died, truck hits Car and Bolero and Trailer, vehicles CollideMirzapur Accident 11 died, truck hits Car and Bolero and Trailer, vehicles Collide

एआर लाइव न्यूज। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र में मिर्जापुर-रीवा नेशनल हाईवे पर बुधवार रात हुए भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी है। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जल गए, वहीं ट्रक और ट्रोले के बीच फंसी कार के चालक और ट्रोले के क्लीनर की मौत भी हुई है। बताया जा रहा है कि हाईवे पर अचानक एक अनियंत्रित हुए ट्रक ने आगे चल रही बोलेरो और कार को टक्कर मारी, टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो में आग लग गयी, वहीं स्वीफ्ट कार आगे चल रहे ट्रोले से जा टकरायी। हादसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। Mirzapur Accident | 11 died, truck hits Car and Bolero and Trailer, vehicles Collide | Uttar Pradesh News | mirzapur news

बोलेरो में आग इतनी भीषण थी कि उसमें सवार लोगों को निकलने का मौका नहीं मिला और चालक सहित सभी 9 जिंदा जल गए, वहीं स्विफ्ट कार ट्रक और ट्रोले के बीच बुरी तरह फंस कर चकनाचूर हो पिचक गयी, कार सवार एक व्यक्ति और ट्रोले के सवार क्लीनर की मौत हो गयी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। बोलेरो में आग इतनी तेज थी कि कोई पास तक नहीं जा पा रहा था। फायरब्रिगेड ने बोलेरो में लगी आग पर काबू पाया। बोलेरो में सवार लोगों के शव इतनी बुरी तरफ जल गए कि शिनाख्त होना मुश्किल था। इस पर पुलिस ने बोलेरो नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क किया और हादसे की सूचना दी।

पुलिस से प्राप्त प्राथमिक जानकारी के अनुसार बोलेरो सवार लोग आपस में सभी रिश्तेदार थे। ये सभी परिवार में हुए मुंडन संस्कार कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे में बोलेरो सवार मिर्जापुर निवासी एक परिवार के मां-बेटे, दूसरे परिवार के मां-बेटा-बेटी, परिवार के दो अन्य पुरूष और सतना, एमपी निवासी मां-बेट की मौत हुई है। वहीं हादसे में मृतक स्विफ्ट कार सवार युवक उत्तरप्रदेश के सोनभद्र निवासी थे, वहीं ट्रोला क्लीनर सागर, एमपी का रहने वाला था। बोलेरो सवार मृतकों में चार बच्चे, तीन महिलाएं, दो पुरूष हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version