Site iconSite icon AR Live News

स्कूली बच्चों व गुरुजनों ने लगाए परिंडे : राजस्थान समाज सेवा संस्थान का सेवा मन से अभियान

parinda abhiyan udaipurparinda abhiyan udaipur

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। तेज गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के मकसद से राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर के सेवा मन से अभियान के तहत वास (भुताला) और शहर के अंबामाता क्षेत्र में स्थित सरकारी स्कूल के बच्चों व गुरुजनों ने स्कूल परिसर में परिंडे लगाए। Rajasthan Samaj Seva Sansthan Udaipur parinda abhiyan | parinda abhiyan udaipur

शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय वास (भूताला) में स्कूल के प्रिंसिपल हीरसिंह के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने स्कूल परिसर में परिंडे लगाए। बच्चों ने नियमित पानी भरने की जिम्मेदारी भी ली है। संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि शहर के अंबामाता क्षेत्र में स्थित राजकीय मास्टर किशनलाल वर्मा उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुजनों ने पक्षियों के लिए परिंडे लगाए। स्कूल स्टाफ ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के इस दौर में परिंडे लगाने की सेवा सकारात्मक पहल है। parinda distribution campaign udaipur | udaipur news parinda vitran | parinda abhiyan mahatma gandhi government school vas bhutala udaipur

राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर की उपाध्यक्ष मंजूलता ने बताया कि संस्थान की तरफ से आमजन को निशुल्क परिंडे वितरित किए जा रहे है। गर्मी के इस सीजन में अब तक उदयपुर के विभिन्न क्षेत्रों में परिंडे वितरित किए जा चुके है। गर्मी के पूरे सीजन में यह सेवा अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़े : पक्षियों की सेवा के लिए हर कोई आ रहा आगे

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version