Site iconSite icon AR Live News

चित्तौड़ पूरे राजस्थान में सबसे गर्म : उदयपुर में अधिकतम तापमान औसत से नीचे आया

Maximum temperature in UdaipurMaximum temperature in Udaipur

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। तापमान के बढ़ते क्रम में पिछले दो दिनों में ब्रेक लगा है। उदयपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में दो दिनों में कमी आने से भीषण गर्मी से हल्की राहत है। हालांकि उदयपुर संभाग का चित्तौड़ अभी भी पूरे राजस्थान में सबसे गर्म क्षेत्र बना हुआ है। चित्तौड़ में पिछले 24 घंटें में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि पूरे राजस्थान में सर्वाधिक है। उदयपुर में अधिकतम तापमान औसत से नीचे आने से तेज गर्मी से हल्की राहत मिली है। udaipur temperature news | udaipur latest news temperature | temperature heat wave udaipur rajasthan | temperature heat wave chittorgarh udaipur

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान पूर्वी राजस्थान के चित्तौड़ में 42.2 डिग्री जबकि पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में 41.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि आबूराज में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री रहा जो कि पूरे राजस्थान में सबसे कम है। पिछले दिनों राजस्थान के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान औसत से काफी उपर दर्ज हो रहा था उसमें भी गिरावट आने से आमजन को राहत मिली है। उदयपुर में दिन का तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था जो कि घटकर 38.9 डिग्री पर आ गया है जो कि औसत सामान्य से कम है। heat wave chittorgarh udaipur

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान उदयपुर में 38.9, अजमेर 38.0, जयपुर 39.7, अलवर 39.8, सीकर 38.0, डूंगरपुर 32.0, सिरोही 37.5, करौली 39.8,प्रतापगढ़ 38.2, नागौर 38.5, संगरिया 38.3 और पाली 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version