Site iconSite icon AR Live News

सेंट एंथोनी स्कूल में बच्चे की मौत : खेलते समय पोल गिरने से सिर पर लगी गहरी चोट

St. Anthony Senior Secondary School Udaipur Pole Falls on Head eight years Student DiesSt. Anthony Senior Secondary School Udaipur Pole Falls on Head eight years Student Dies

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर शहर के गोवर्धन विलास क्षेत्र स्थित सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को एक हादसे में तीसरी कक्षा के छात्र की मौत हो गई। यह घटना स्कूल के खेल मैदान में बच्चों के खेलते समय हुई। खेलते समय हैंडबॉल पोस्ट का पोल (खंभा) बच्चे के ऊपर गिर गया। सिर में गहरी चोट लगने से बच्चे की मौत हो गयी। udaipur news | udaipur st-anthony school student died after pole falls on student in play ground

गोवर्धन विलास थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि हादसे में 8 वर्षीय छात्र महरथ सिंह पुत्र देवेंद्र पाल सिंह की मौत हुई है। बच्चा सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था। दोपहर में गेम्स पीरियड के दौरान बच्चा स्कूल ग्राउंड में खेल रहा था। तभी खेलते खेलते अचानक हैंडबॉल पोस्ट का पोल (खम्भा) बच्चे पर गिर गया। हादसे में बच्चा गंभीर घायल हो गया, जिसे तत्काल स्कूल प्रबंधन की ओर से हॉस्पिटल पहुंचाया गया और परिजनों को सूचना दी गई। बच्चे ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द किया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। St. Anthony Senior Secondary School Goverdhan Vilas udaipur | St. Anthony School Udaipur | udaipur news St. Anthony School | udaipur news latest | udaipur breaking news | breaking news udaipur | udaipur news live

इधर इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए स्कूल में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठाए है। लोगों का कहना था कि स्कूल समय में बच्चों की गतिविधियों पर प्रभावी नजर रखना स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी होती है।

इस मामले में सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल विलियम डिसूजा का कहना है कि स्कूल ग्राउंड के साईड में हैंडबाल का पोल जमीन पर पड़ा रहता है। इस पोल पर सेल्फ स्टेंड है। जब भी बच्चे खेलते है तो इस पोल को ग्राउंड के बीच में लाया जाता है। आज तीन बच्चों ने उस पर झूला झूलने का प्रयास किया। तभी संतुलन बिगड़ा और पोल तीसरी कक्षा के छात्र के सिर पर गिरने से उसको गहरी चोट लगी। बच्चा बेहोश हो गया। विलियम डिसूजा ने बताया कि बच्चे को तत्काल एमबी अस्पताल ले जाया गया, हमने अभिभावकों को भी रास्ते से ही सूचना कर दी, लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका। मेरे लिए यह बहुत दूखद घटना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version