Site iconSite icon AR Live News

आरएएस भर्ती 2024 : फाइनल रिजल्ट जारी, प्रदेश को मिलेंगे 1096 अधिकारी

parshuram jayanti shubhkamnaye by bhuvnesh vyas badgaon udaipurparshuram jayanti shubhkamnaye by bhuvnesh vyas badgaon udaipur

एआर लाइव न्यूज। राजस्थान लोक सेवा आयोग आरपीएसइसी ने शनिवार 18 अप्रेल को आरएएस भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। बाड़मेर के दिनेश बिश्नोई ने आरएएस टॉपर बने हैं। वहीं जैसलमेर के वीरेंद्र चारण दूसरे और भीलवाड़ा के नवनीत शर्मा मैरिट में तीसरे स्थान पर रहे हैं। आरएएस भर्ती 2024 के 17 अप्रेल को ही इंटरव्यू सम्पन्न हुए थे और आज अगले दिन आरपीएससी ने परिणाम घोषित कर दिए। इस रिजल्ट के साथ ही प्रदेश को जल्द ही कुल 1096 नए प्रशासनिक अधिकारी मिलेंगे। | RAS 2024 FINAL RESULT OUT | RPSC Release RAS-2024 Result | RAS 2024 | RPSC | RAS 2024 Topper List | Rajasthan News | breaking news rajasthan

बाड़मेर जिले धोरीमन्ना के भलीसर गांव के रहने वाले दिनेश बिश्नोई ने आरएएस परीक्षा में टॉप किया है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद मंत्री केके विश्नोई ने दिनेश विश्नोई को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है। आरएएस 2024 टॉपर दिनेश विश्नोई के पिता रामधन विश्नोई जिला शिक्षा अधिकारी से रिटायर्ड हो चुके हैं। दिनेश ने आरएएस-2023 परीक्षा में उनकी 57वीं रैंक थी और उन्हें परीक्षा में आरपीएस कैडर मिला था। फिलहाल दिनेश जयपुर में ट्रेनिंग ले रहे हैं। आरएएस भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट आरपीएससी की अधिकृत वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/Static/Result/6C005E005C994380A8C61DB7D67588FE.pdf पर देख सकते हैं।

आरएएस 2024 टॉप 20 कैंडीडेट

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version