Site iconSite icon AR Live News

भगवान परशुराम जयंती पर 175 यूनिट रक्तदान हुआ

Parashurama Jayanti Vipra Foundation Blood Donation Camp in udaipurParashurama Jayanti Vipra Foundation Blood Donation Camp in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर विप्र फाउंडेशन एवं भगवान श्री परशुराम सर्व ब्रह्म समाज समिति की ओर से आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के तहत शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। Parashurama Jayanti Vipra Foundation Blood Donation Camp in udaipur | blood donation camp Vipra Foundation| Parashurama Jayanti news udaipur

विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में एमबी कॉलेज इंडोर स्टेडियम में आयोजित रक्तदान शिविर में सुबह से ही रक्तदाताओं का उत्साह नजर आया। विभिन्न उम्र वर्ग के रक्तदाताओं के उत्साह के चलते शिविर में 175 यूनिट रक्तदान हुआ । शिविर में एमबी अस्पताल,पेसिफिक हॉस्पिटल, अनंता हॉस्पिटल,लोकमित्र ब्लड बैंक और सरल ब्लड बैंक की टीमों का सहयोग रहा। Blood Donation Camp | Vipra Foundation | Parashurama Jayanti | Udaipur Parashurama Jayanti news | udaipur blood donation camp | Vipra Foundation news

पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत 19 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से फतेह स्कूल प्रांगण से शोभायात्रा शुरू होगी। शोभायात्रा सूरजपोल,अस्थल मंदिर, झीणी रेत, लखारा चौक, धानमंडी, संतोषी माता मंदिर, देहलीगेट,बापू बाजार,सूरजपोल होते हुए पुनः फतेह स्कूल प्रांगण में पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित होगी। यहां पर पूज्य संत कमलेश शास्त्री आशीर्वचन देंगे।

विप्र फाउंडेशन की ओर से 20 अप्रैल को सेक्टर 11 स्थित वल्लभाचार्य पार्क स्थित भगवान परशुराम प्रतिमा स्थल पर सुबह आठ बजे से हवन, पूजन के बाद आरती होगी। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर विप्र फाउंडेशन एवं भगवान श्री परशुराम सर्व ब्रह्म समाज समिति की ओर से शहर में 16 अप्रैल से पांच दिवसीय कार्यक्रमों की शुरूआत हुई थी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version