Site iconSite icon AR Live News

DAV HZL स्कूल जावर के कक्षा-10 के छात्रों का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

DAV HZL School Zawar Class 10 students outstanding performanceDAV HZL School Zawar Class 10 students outstanding performance

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। डीएवी HZL सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जावर के कक्षा-10 के छात्रों ने हाल में घोषित परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरबंस सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष परीक्षा में कुल 27 छात्र सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 26 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत प्रथम श्रेणी के साथ अत्यंत सराहनीय रहा है। इस वर्ष 26 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की। 3 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। साकेत रमन ने 95.60 प्रतिशत, आदित्य राज मीणा ने 90.20 प्रतिशत, शौर्य प्रताप सिंह राव 90.20 प्रतिशत एवं पर्ल गेरा ने 88.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। DAV HZL School Zawar Class 10 students outstanding performance

विषयवार प्रदर्शन भी अत्यंत प्रभावशाली रहा। छात्रों ने विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और आईटी में सर्वाधिक 98 अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त अंग्रेजी में 97, हिंदी और संस्कृत में 95 तथा गणित में 83 अंक प्राप्त किये। DAV HZL School Zawar Class 10 students outstanding performance

Exit mobile version