आज प्रदेश के कई जिलों में है आंधी और बारिश का अलर्ट : उदयपुर में दिख रहे हल्के बादल
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। तेज गर्मी के दौर के बीच आज शुक्रवार को राजस्थान के कुछ भागों में दोपहर बाद तेज हवाएं चलने के साथ ही हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने से उन क्षेत्रों के लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उदयपुर में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री रहा। rain in rajasthan news | rain and hailstorm in rajasthan news | Heatwave Alert in Udaipur | Heatwave Alert udaipur rajasthan latest news | udaipur temperature heat wave news | heatwave alert Rajasthan
मौसम विभाग के पूर्वानुमान आज 17 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर से दोपहर बाद हनुमानगढ़ जिले के नोहर में बारिश के साथ ओले गिरे। चूरू के राजगढ़ में बारिश के साथ तेज आंधी चली। आज गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, जयपुर, अलवर, कोटपूतली, बहरोड़, दौसा व आसपास के जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाओं चलने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहीं पर आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है। heatwave alert Rajasthan | maximum temperature udaipur rajasthan | udaipur weather heatwave alert | udaipur latest news Heatwave Alert | rajasthan temperature news
राजस्थान के अधिकांश भागों में तापमान 40 से 42 डिग्री तक पहुंचा
वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री दर्ज किया जा रहा हैं। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 42.9 डिग्री दर्ज किया गया जो कि औसत सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है।राज्य के उत्तरी भागों में आज आंधी बारिश के असर से तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट होने तथा उसके बाद आगामी दिनों में पुनः 1 से 2 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।
यह भी पढ़े : भीषण गर्मी हो या तेज सर्दी, विकलांगता के बावजूद इनका हौसला कोई डगमगा नहीं पाया
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

