Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर हादसे रोकने तैयार करें कार्ययोजना : कलेक्टर

udaipur Road Safety Committee Meeting collector order to identify accident zoneudaipur Road Safety Committee Meeting collector order to identify accident zone

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे सहित उदयपुर जिले में विभिन्न सड़क मार्गों पर तकनीकी खामी या अन्य कारणों से होने वाले हादसों पर चिंता जताते हुए उदयपुर कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने अधिकारियों को समय रहते प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए है। उदयपुर कलेक्टर के रूप में गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की पहली बैठक में उन्होंने बढ़ते सड़क हादसों पर सबसे ज्यादा चिंताई और विभिन्न विभागों की संयुक्त कमेटी का गठन कर दुर्घटना संभावित स्थानों की सुधारात्मक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।udaipur news | udaipur news latest | udaipur Road Safety Committee Meeting | udaipur collector gaurav agrawal | udaipur breaking news | accident zone in udaipur | udaipur road accident | udaipur accident zone | road accident in udaipur

यह कमेटी ब्लैक स्पॉट्स सहित संभावित दुर्घटना के विभिन्न कारणों का पता लगाकर उनमें सुधार करवाने पर ध्यान देगी। कलेक्टर ने कहा कि कई बार हाइवे पर तकनीकी खामियों की वजह से भी हादसे होने की शिकायतें सामने आती है। ऐसे में इस पर भी मौके की जरूरत अनुसार गंभीरता से एक्शन लिया जाए। udaipur Road Safety Committee Meeting collector order to identify accident zone

जिला कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना जिला सड़क सुरक्षा समिति की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। कलेक्टर ने प्रमुख सड़क मार्गों पर नियमों के विपरीत किए गए निर्माण कार्यों को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। अवैध निर्माण न केवल यातायात में बाधा उत्पन्न करते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ाते हैं। अधिकारियों को आवश्यकता अनुसार सड़कों की मरम्मत कराने और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर निर्माण के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर अग्रवाल ने दुर्घटनाओं के दौरान पीड़ितों की मदद करने वाले व्यक्तियों को राज्य सरकार के प्रावधानों के अनुसार पुरस्कृत करने पर भी जोर दिया। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे सेवाभावी लोगों को सम्मानित करने से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और अधिक लोग सहायता के लिए आगे आएंगे। बैठक में एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, प्रशिक्षु आईएएस सृष्टि डबास, एडिशनल एसपी उमेश ओझा, पीडब्ल्यूडी के एसई अभिनंदन कुमार जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version