जिला स्तरीय जनसुनवाई में किसान ने बतायी थी बिजली की समस्या
राजसमंद, एआर लाइव न्यूज। राजसमंद जिला कलेक्टर अरुण हसीजा ने गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनीं और कई प्रकरणों में मौके पर ही समाधान के निर्देश देकर त्वरित राहत सुनिश्चित की। Rajsamand District Level Public Hearing news | Rajsamand news| udaipur latest news hindi
ग्रामड़ा पंचायत वनई निवासी किसान बाबूलाल गुर्जर खेत पर बिजली समस्या को लेकर पहुंचे। कलेक्टर ने कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक बीएस राठौड़ को भारत सरकार की पीएम कुसुम योजना के तहत किसान का आवेदन लेकर नियमानुसार लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने आत्मीयता से किसान की बात सूनीं तो किसान भावुक हो गया। जनसुनवाई में किशोर नगर मन्डा निवासी एक युवक ने पेयजल सप्लाई नहीं आने की समस्या बतायी। कलेक्टर ने जलदाय विभाग के एसई रामावतार सैनी को मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं
दिवेर निवासी नारायण सिंह ने राजस्व रिकॉर्ड एवं नक्शा दुरुस्त की समस्या बतायी तो एसडीओ भीम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान एडीएम नरेश बुनकर, एसडीएम बृजेश गुप्ता सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।जनसुनवाई में कलेक्टर ने अधिकारियों को ये निर्देश भी दिए कि कोई भी व्यक्ति समस्या लेकर आए तो उसकी बात गंभीरता से सुनने के साथ ही यथा संभव कम से कम समय में समाधान की कोशिश सभी को करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं है। प्रशासनिक पावर के साथ ही हमें मानवीय दृष्टिकोण से भी लोगों की भलाई करने तत्पर रहना चाहिए।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

