उदयपुर में भी दिखने लगे गर्मी के तेवर
उदयपुर,एआर लाइव। राजस्थान में गर्मी तेवर तेज हो गए है। चित्तौड़,बाड़मेर, कोटा, चूरू और कोटा वर्तमान में सबसे ज्यादा तपने लगे है। उदयपुर में भी गर्मी तेज हो गई है। हालांकि यहां दिन का तापमान अभी 40 डिग्री से नीचे ही दर्ज हो रहा है। udaipur temperature heat wave | udaipur temperature heat wave latest news | heat wave udaipur| latest news udaipur temperature
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान पूर्वी राजस्थान के कोटा में 41.5 डिग्री सेल्सियस और पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि औसत तापमान से अधिक है। उदयपुर में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर में 40.6 डिग्री सेल्सियस, चूरू 40.5, बाड़मेर में 41.6, चित्तौड़ 40.8, पाली 39.4, जोधपुर 41.4, पिलानी 39.3, दौसा 39.4 और श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकांश भागों में रात का तापमान भी औसत से अधिक दर्ज होने से रात में भी गर्मी का असर तेज हो चुका है। latest news udaipur temperature | udaipur latest news temperature
पर्यटन स्थलों पर भी दिन के समय गर्मी का बड़ा असर देखने को मिल रहा
पूर्वानुमान अनुसार आने वाले दिनों में राजस्थान के अधिकांश भागों में दिन और रात के तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में आने वाले दिनों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया है। तापमान बढ़ने के साथ ही इन दिनों दिन के समय बाजारों में आमजन की आवाजाही बहुत कम हो गई है। पर्यटन स्थलों पर भी दिन के समय गर्मी का बड़ा असर देखने को मिल रहा है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

