Site iconSite icon AR Live News

गीतांजलि यूनिवर्सिटी में 16 से राष्ट्रीय स्तर का ट्रेनिंग एंड कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

udaipur hospital news Geetanjali University Training and Campus Placement Drive for pharmacy studentsudaipur hospital news Geetanjali University Training and Campus Placement Drive for pharmacy students

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजलि यूनिवर्सिटी के गीतांजलि इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी में 16 से 18 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय ट्रेनिंग एवं कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन क्लाइमेड रिसर्च सोल्यूशन्स के सहयोग से किया जा रहा है। udaipur hospital news | Geetanjali University | udaipur news | geetanjali institute of pharmacy

गीतांजलि यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल ने बताया कि इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में भारत एवं विदेश की जानी मानी फार्मा और हेल्थकेयर क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। ये प्रतिनिधि स्टूडेंट्स को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ चयन प्रक्रिया के माध्यम से अपनी-अपनी संस्थाओं में रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। संस्थान में पिछले एक माह से फ्रॉम कैंपस टू कॉर्पोरेट कार्यक्रम के अंतर्गत डी फार्मेसी, बी फार्मेसी, एम फार्मेसी एवं फार्मा डी के स्टूडेंट्स के लिए विशेष प्लेसमेंट ट्रेनिंग आयोजित की गई। इस दौरान छात्रों को रिज्यूमे निर्माण, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स तथा मॉक इंटरव्यू सत्रों के माध्यम से उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया।

संस्थान के प्राचार्य एवं प्लेसमेंट हेड डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि यह ड्राइव स्टूडेंट्स के लिए कॅरियर की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार बेहतर रोजगार के विकल्प मिलेंगे।

udaipur hospital news Geetanjali University organising National-Level Training and Campus Placement Drive from 16th april for pharmacy students

Exit mobile version