सवीना पुलिस की कार्रवाई : राह चलती महिलाओं के साथ बदमाश करते थे लूट
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर की सवीना थाना पुलिस ने चेन स्नैचिंग गिरोह का खुलासा करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में उदयपुर शहर में चेन स्नैचिंग की वारदातें करना कबूला है। पुलिस पूछताछ कर पता लगा रही है कि बदमाशों ने लूटी गयी सोने की चेन कहां-कहां बेची हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा चेन बरामदगी हो सके। हालांकि अभी तक लूटी गयी एक भी चेन बरामद नहीं हुई है। | udaipur crime news | chain snatching in udaipur | udaipur police | udaipur news live | udaipur news crime | chain snatching gang | udaipur savina police | udaipur news | udaipur news today
एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि चेन स्नैचर गिरोह के ब्यावर हाल दक्षिण विस्तार, गोवर्धन विलास निवासी नरेन्द्र (20) उर्फ खुबी पुत्र जगदीश, अंबामाता घाटी, सवीना निवासी मुकेश (21) पुत्र प्रकाश, बलीचा निवासी आकाश (20) पुत्र हेमराज, रेती स्टैंड निवासी उमेश उर्फ गुड्डू (20) पुत्र डूंगालाल और चुंगीनाका गोवर्धन विलास निवासी मयंक उर्फ गोलू (22) पुत्र कैलाशचन्द्र को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने उदयपुर शहर में चेन स्नैचिंग की वारदातें करना कबूल किया है। यह कार्रवाई सवीना थानाधिकारी गजवीर सिंह के नेतृत्व में थाने की पुलिस टीम ने की है। udaipur police bust chain snatching gang arrest five accused
आरोपियों के कब्जे से मिर्च पाउडर, तलवार, लट्ठ, चाकू जैसे हथियार बरामद
थानाधिकारी गजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इन पांचों को बिलीया में निर्माणाधीन दुकान में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मिर्च पाउडर, तलवार, लट्ठ, चाकू जैसे हथियार बरामद हुए हैं। बदमाशों ने चेन स्नैचिंग करना भी कबूला है। गिरफ्तार सभी युवक आपस में दोस्त है। जो मौज मस्ती व शराब पार्टी के शौकीन है। शौक पूरे करने के लिए पांचों ने चेन स्नैचिंग गैंग बनायी। शहर में अलग अलग टीमे बनाकर ये बदमाश अकेली जा रही महिलाओं का पीछा करते और उनके साथ चेन स्नैचिंग की वारदातों के अंजाम देते थे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

