Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर: दिन के तापमान में चार दिन से लगातार बढ़ोतरी

today temperature crosses 45 degrees in udaipur heat wave in rajasthantoday temperature crosses 45 degrees in udaipur heat wave in rajasthan

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर में अधिकतम तापमान में 8 अप्रैल के बाद से बढ़ोतरी का क्रम बना रहने से दिन में गर्मी का असर तेज हो गया है। पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान मेंं चित्तौड़ जबकि पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर सबसे गर्म रहे। मौसम विभाग ने आगामी 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक और बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जारी किया है। udaipur temperature news | temperature udaipur heat wave | Temperature Status udaipur | Rajasthan Heatwave Alert Temperature | udaipur rajasthan heatwave alert

उदयपुर में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से आमजन पर इसका सीधा असर नजर आने लगा है। शहर के लगभग सभी पर्यटन स्थलों पर भी असर दिखना शुरू हो गया है। रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम बना हुआ है। ऐसे में फिलहाल रात के समय बहुत तेज गर्मी से राहत मिली हुई है। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान पूर्वी राजस्थान के चित्तौड़ में 37.9 डिग्री और पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। udaipur temperature heat wave update | udaipur heatwave alert | udaipur temperature april

मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर में अधिकतम तापमान 8 अप्रैल को 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 9 अप्रैल को 33.4 डिग्री,10 अप्रैल को 34.1 और 11 व 12 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में दो दिनों में कमी दर्ज की गयी है। 12 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री था जो कि आज 13 अप्रैल को 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version