Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर के 6 वर्षीय रमणीक ने जीती शतरंज चैपिंयनशिप

Udaipur news 6-Year-Old Ramnik Wins Chess ChampionshipUdaipur news 6-Year-Old Ramnik Wins Chess Championship

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर के 6 वर्षीय रमणीक सिंह सलूजा ने जिला स्तरीय अंडर-7 शतरंज चैंपियनशिप जीत कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। रमणीक अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे और उदयपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। रमणीक उदयपुर के संत पॉल्स स्कूल के छात्र हैं। Udaipur news | 6-Year-Old Ramnik Wins Chess Championship | Ramnik student of St. Paul’s School | udaipur sports news | Chess Championship | udaipur news latest | udaipur news live

स्कूल प्राचार्य ए.जॉन बॉस्को ने बताया कि यह जिला स्तरीय अंडर-7 शतरंज प्रतियोगिता 12 अप्रैल को हुई थी। जिसमें चार चक्रों की कड़ी प्रतिस्पर्धा में सभी छात्रों ने एक-दूसरे को अच्छी टक्कर देते हुए शह और मात दी। रमणीक ने उसे चुनौती दे रहे छात्रों को शतरंज की बिसात पर मात दी और चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। रमणीक अब राज्य स्तरीय अंडर-7 प्रतियोगिता में उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version