Site iconSite icon AR Live News

बड़ा हादसा : ट्रक ने पैदल यात्रियों को कुचला,7 की मौत

Road Accident in Gujarat SurendranagarRoad Accident in Gujarat Surendranagar

अहमदाबाद,एआर लाइव न्यूज। गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में छराड गांव के पास सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मंदिर दर्शन को जा रहे पैदल यात्रियों को एक ट्रक ने टक्कर मारकर कुचल दिया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 श्रद्धालु घायल हुए है। Road Accident in Gujarat Surendranagar | Gujarat Road Accident news | hindi news

पुलिस के अनुसार सुरेन्द्रनगर-विरमहाम हाइवे पर पैदल यात्रियों का एक समूह आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावाह था कि 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 8 लोग घायल हुए है। इस हादसे में सड़क किनारे खड़े एक डंपर चालक की भी मौत हो गई। यह हादसा सोमवार तड़के करीब डेढ़ बजे हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के ट्रक तेज रफ्तार में था। पैदल यात्री संभल पाते उससे पहले ही कई यात्रियों को इस ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई शव सड़क पर दूर दूर तक बिखर गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version