Site iconSite icon AR Live News

डॉ. विश्वास बाहेती का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

Geetanjali Hospital Urologist Dr Vishwas Baheti register his name in Guinness World RecordsGeetanjali Hospital Urologist Dr Vishwas Baheti register his name in Guinness World Records

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। आधुनिक दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। एआई की मदद से बीमारियों की पहचान शुरुआती चरण में ही संभव हो रही है। इसी विषय के अंतर्गत में गीतांजली हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. विश्वास बाहेती का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है । डॉ. बाहेती ने स्वास्थ्य सेवा में एआई पर आधारित एक लाइव स्ट्रीम में भाग लिया, जिसे यूट्यूब पर सबसे अधिक 17999 दर्शकों ने देखा। Geetanjali Hospital Urologist Dr Vishwas Baheti register his name in Guinness World Records

इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान बोर्ड (NBEMS) और डॉ. अभिजात सेठ एवं डॉक्टर विश्वास बाहेती सहित सभी दर्शकों का नाम 25 फरवरी को दिल्ली में गिनीज बुक में दर्ज हुआ। डॉ. बाहेती ने बताया कि टेक्नोलॉजी आज के समय में मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है, इसके माध्यम से एक्स-रे, सीटी स्कैन, एमआरआई और अन्य मेडिकल रिपोर्ट्स का विश्लेषण एआई बेहद कम समय में कर लेता है, जिससे डॉक्टरों को सही निदान में सहायता मिलती है। कैंसर, हृदय रोग और न्यूरोलॉजिकल समस्याओं जैसी गंभीर बीमारियों का पता समय रहते लगने से मरीजों के उपचार की सफलता की संभावना बढ़ जाती है।

Exit mobile version