उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, कार्डियक साइंस सोसाइटी एवं एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में कार्डियोनेक्स्ट-2026 कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई। कॉन्फ्रेंस में इको सिम्पोजियम, लिपिड-हार्ट फेल्योर कंटिन्युअम तथा जटिल टैकीअरिदमिया के प्रबंधन जैसे सत्र एवं जन्मजात हृदय रोगों के उपचार में आधुनिक इंटरवेंशनल तकनीकों की विस्तृत चर्चा की गयी। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने संबंधित विषयों में अपने अनुभव साझा किए। कॉन्फ्रेंस में देशभर से 350 से अधिक चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। CardioNext-2026
गीतांजली ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन राजस्थान अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता, जीएमसीएच हृदय रोग विभाग के एचओडी डॉ. रमेश पटेल ने कॉन्फ्रेंस की शुरूआत की। इस अवसर पर हार्ट सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. संजय गांधी, डॉ. बीएस बॉम्ब, डॉ. डीसी कुमावत, डॉ. दिलीप जैन, डॉ. रोहित सैनी एवं डॉ. गौरव मित्तल भी मौजूद रहे। CardioNext-2026 national conference by geetanjali hospital udaipur 350 cardio doctors and experts participate
लीडलेस पेसमेकर के सत्र में चिकित्सकों ने दिखायी विशेष रूचि
कॉन्फ्रेंस का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण लीडलेस पेसमेकर पर विशेष सत्र रहा, जिसने उपस्थित चिकित्सकों के बीच खास रुचि उत्पन्न की। डॉ. रमेश पटेल ने ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन (टीएवीआई) के इंडिकेशन्स एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। साथ ही कॉन्फ्रेंस में इस बात पर भी चर्चा हुई कि क्या चिकित्सक सामान्य लोगों की तुलना में अधिक जोखिम में हैं और ऐसे में उन्होंने चिकित्सकों के नियमित स्क्रीनिंग कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. संजय गांधी ने एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट, डॉ दिलीप जैन ने सर्जिकल स्किल और तकनीक का समन्वय विषय पर अनुभव साझा किए।
लाइव प्रजेंटेशन से समझायी हार्ट एनाटॉमी
कॉन्फ्रेंस के दौरान हृदय की एनाटॉमी को समझाने के लिए हार्ट स्पेसिमेन का लाइव प्रेजेंटेशन भी किया गया। जिसने उपस्थित चिकित्सकों और प्रतिभागियों को विषय की गहराई को व्यावहारिक रूप से समझने में महत्वपूर्ण मदद की। कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण लीडलेस पेसमेकर पर विशेष सत्र रहा, जिसने उपस्थित चिकित्सकों के बीच खास रुचि उत्पन्न की। इसके पश्चात ईसीजी क्विज और डिबेट का आयोजन भी हुआ। जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

