Site iconSite icon AR Live News

तापमान : चित्तौड़-बाड़मेर सबसे टॉप पर : आबूराज अभी भी सबसे ठंडा

Maximum temperature in UdaipurMaximum temperature in Udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बेमौसम बारिश का दौर खत्म होने के साथ ही अब गर्मी का नया दौर शुरू होने वाला है। पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में चित्तौड़ और पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर सबसे गर्म रहे। आबूराज यानी माउंट आबू अभी भी सबसे ठंडा है। इधर उदयपुर में दिन और रात का तापमान अभी औसत से नीचे दर्ज हो रहे है। udaipur temperature news | udaipur latest news temperature | temperature udaipur | udaipur temperature heat wave

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटें में सर्वाधिक अधिकतम तापमान पूर्वी राजस्थान के चित्तौड़ में 36.0 डिग्री सेल्सियस और पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में 39.0 डिग्री दर्ज किया गया। आबूराज यानी माउंट आबू में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि राजस्थान में सबसे कम है। udaipur temperature heat wave | udaipur heat wave forecast | udaipur heat wave forecast april

उदयपुर में अधिकतम तापमान 43.1 और न्यूनतम 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात का तापमान औसत से कम होने से उदयपुर में भी तेज गर्मी से राहत बनी हुई है। हालांकि मौसम विभाग के अगले सप्ताह के अंत तक राजस्थान के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की पूर्वानुमान लगाया है। ऐसे में अब गर्मी का नया दौर आमजन को तेज गर्मी से प्रभावित करने वाला रहेगा।

तापमान औसत से नीचे दर्ज होने से आमजन को तेज गर्मी से हल्की राहत

पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान बीकानेर 34 डिग्री सेल्सियस,चूरू 34, जैसलमेर 36.9, जोधपुर 35.8, फलोदी 35, श्रीगंगानगर 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन क्षेत्रों में भी अभी दिन और रात का तापमान औसत से नीचे दर्ज होने से आमजन को तेज गर्मी से हल्की राहत है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version