Site iconSite icon AR Live News

पेसिफिक यूनिवर्सिटी में डॉ. विवेक बिंद्रा की मोटिवेशनल स्पीच: स्टूडेंट्स में नई ऊर्जा का संचार

Dr. Vivek Bindra Motivational Speech at Pacific University udaipurDr. Vivek Bindra Motivational Speech at Pacific University udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। देश के प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा ने शुक्रवार को पेसिफिक यूनिवर्सिटी में “एम्पावर योरसेल्फ” विषय पर स्टूडेंट्स के साथ अपने विचार साझा किए। इस विशेष आयोजन में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों एवं विभागों के स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्टूडेंट्स ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपने व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता तथा करियर निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण सीख प्राप्त की। | Dr. Vivek Bindra | Motivational Speaker | Pacific University udaipur | udaipur news | education news |

कार्यक्रम के शुभारंभ में स्टूडेंट्स ने तालियों की गूंज के साथ डॉ विवेक बिंद्रा का स्वागत किया। अपनी ओजस्वी और ऊर्जावान शैली में उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के भीतर असीम संभावनाएं छिपी होती हैं, आवश्यकता केवल उन्हें पहचानने और सही दिशा में विकसित करने की है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में वही व्यक्ति सफल होता है, जो अपने लक्ष्य के प्रति स्पष्ट, अनुशासित और निरंतर प्रयासरत रहता है। Dr. Vivek Bindra Motivational Speech at Pacific University udaipur

इस अवसर पर चेयरमैन पेसिफिक ग्रुप राहुल अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के जीवन में नई दिशा प्रदान करते हैं। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को सक्षम, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। इस अवसर पर ग्रुप डायरेक्टर पेसिफिक ग्रुप प्रीति अग्रवाल, विश्वविद्यालय के वीसी हेमन्त कोठारी, रजिस्ट्रार शरद कोठारी मौजूद रहे। सभी ने डॉ. विवेक बिंद्रा का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

डॉ. बिंद्रा ने अपने संबोधन में कई प्रेरक उदाहरणों, वास्तविक जीवन की घटनाओं और व्यावहारिक सुझावों के माध्यम से विद्यार्थियों को यह समझाया कि असफलता कोई अंत नहीं, बल्कि सफलता की ओर बढ़ने का एक महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने कहा कि डर और असफलता से घबराने के बजाय उन्हें सीखने का अवसर समझना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, आत्मविश्वास, लीडरशिप स्किल्स और कम्युनिकेशन स्किल्स को विकसित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने भीतर के लीडर को जगाने और अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए प्रश्न भी पूछे, जिनका डॉ विवेक बिंद्रा ने सरल और प्रभावी ढंग से उत्तर दिया। इस इंटरैक्टिव सत्र ने छात्रों को अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करने और अपने लक्ष्य के प्रति अधिक स्पष्टता हासिल करने में मदद की। विद्यार्थियों ने बताया कि यह सत्र उनके लिए काफी प्रेरणादायक रहा और इससे उन्हें अपने करियर एवं जीवन के प्रति नई सोच मिली।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version