कम्युनिकेशन स्किल, मेडिकल लॉ और इंग्लिश सहित कई विषयों में 26000 से अधिक विद्यार्थियों को दे रहे हैं मार्गदर्शन
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। आधुनिक शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में अर्थ के डॉ अरविंदर सिंह ने एक नई मिसाल कायम की है। चिकित्सा, कानून और व्यावसायिक प्रबंधन जैसे विविध क्षेत्रों में महारत रखने वाले डॉ. सिंह वर्तमान में भारत, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम (UK) तुर्की, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और फ्रांस सहित दुनिया के 103 देशों में 26000 से अधिक छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से शिक्षित कर रहे हैं। | Arth Dr. Arvinder singh | udaipur news | online skill development courses | dr arvinder singh udaipur news | Dr. Arvinder Singh Arth Group | global premium instructor dr arvinder singh | arth ceo Dr. Arvinder singh | motivational speaker Dr. Arvinder Singh
डॉ. अरविंदर सिंह द्वारा सिखाए जा रहे विषयों में मेडिकल लॉ (चिकित्सा कानून), इंग्लिश स्पीकिंग और प्रभावी संवाद कौशल (कम्यूनिकेशन स्किल) मुख्य रूप से शामिल हैं। वैश्विक स्तर पर उनके शिक्षण को अत्यधिक सराहा गया है, जिसका प्रमाण उनकी 4.6 की प्रभावशाली रेटिंग है। शिक्षा के प्रति उनके इस जुनून ने न केवल भारत, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्हें एक प्रतिष्ठित प्रीमियम इंस्ट्रक्टर के रूप में स्थापित कर दिया है। Arth ceo Dr. Arvinder Singh educating 26000 students of 103 countries globally
आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान और कानून की समझ होना अनिवार्य है। उनके द्वारा पढ़ाया जा रहा मेडिकल लॉ डॉक्टरों और स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए कानूनी जोखिमों को समझने में अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है। वहीं, उनका अंग्रेजी और संवाद कौशल कार्यक्रम विभिन्न देशों के लोगों के बीच भाषाई बाधाओं को दूर कर उन्हें वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने में मदद कर रहा है।
यह पहल “शिक्षित भारत से शिक्षित विश्व” की ओर एक महत्वपूर्ण कदम
डॉ. अरविंदर सिंह ने बताया कि उनका प्रारंभिक शिक्षा हिन्दी मीडियम से हुई और मेडिकल कॉलेज में अंग्रेजी पढ़ने में उनको प्रारंभ में बहुत दिक्कतें आयीं थीं, अब 103 देशों में अंग्रेजी में पढ़ा कर अत्यंत खुशी होती है। डॉ. अरविंदर सिंह की यह पहल “शिक्षित भारत से शिक्षित विश्व” की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। उनके कोर्सेस न केवल ज्ञान बढ़ा रहे हैं, बल्कि विभिन्न संस्कृतियों के लोगों को एक साझा शैक्षिक मंच पर जोड़ रहे हैं। 168 से अधिक शैक्षणिक डिग्रियां और तीन विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले डॉ सिंह का यह सफर दुनियाभर के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
| dr arvinder singh udaipur news | Dr Arvinder Singh – Cosmetic Dermatologist- MBBS MD | Three World Record Holder | Business Coach for Healthcare | Dr. Arvinder Singh: Leading Medipreneur, Trainer & Consultant | Dr. Arvinder Singh Arth Group | Dr. Arvinder Singh Arth Skin and Fitness | Arth Skin and Fitness – By Dr Arvinder Singh | arth dr arvinder singh udaipur news | global premium instructor dr arvinder singh |
Dr. Arvinder Singh courses help professionals understand legal risks and improve communication skills, which are essential in today’s global environment.

