Site iconSite icon AR Live News

पीएमसीएच में हार्ट पेशेंट 87 वर्षीय मरीज को टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी से मिला नया जीवन

udaipur pmch hip replacement surgery of oldage cardiac patientudaipur pmch hip replacement surgery of oldage cardiac patient

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के अस्थि रोग विभाग ने गंभीर हृदय रोग और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे 87 वर्षीय मोहन सिंह की सफल टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की है। यह ऑपरेशन उन परिस्थितियों में किया गया, जब कई अस्पतालों ने उनकी उम्र और जटिल मेडिकल हिस्ट्री को देखते हुए सर्जरी करने से इनकार कर दिया था। तब पीएमसीएच की टीम ने चुनौती स्वीकार कर बुजुर्ग मरीज को नया जीवन दिया है। | | pacific medical college and hospital udaipur | PMCH Udaipur | total hip replacement surgery in udaipur | total hip replacement surgery | health news | udaipur news

इस सफल ऑपरेशन में स्पाइन एवं जॉईन्ट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. अनुरोध शांडिल्य, डॉ. राहुल, डॉ. नवदीप, डॉ. हर्ष, डॉ. यश, एनेस्थिशिया विभाग के डॉ. प्रकाश औदिच्य, डॉ. रविंद्र चौहान, डॉ. अरविंद गुप्ता, सुभाष शर्मा, सूरज एवं नागेश्वर की टीम का सहयोग रहा। | udaipur pmch doctors team done successfull total hip replacement surgery of 87-year-old cardiac patient

दरअसल उदयपुर निवासी 87 वर्षीय मोहन सिंह 30 मार्च को अचानक गिर गए थे, जिससे उनके दाएं कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। मरीज लंबे समय से उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे और वर्ष 2020 में उन्हें हार्ट अटैक भी आ चुका था। साथ ही पिछले छह वर्षों से वे रक्त पतला करने की दवाइयां ले रहे थेए जिससे सर्जरी जोखिमपूर्ण हो गई थी।

स्पाइन एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. अनुरोध शांडिल्य ने बताया कि करीब तीन घंटे तक चली इस जटिल सर्जरी में हाइब्रिड इंप्लांट तकनीक का उपयोग किया गया। मरीज की हृदय स्थिति को ध्यान में रखते हुए एनेस्थीसिया के लिए स्पाइनल और एपिड्यूरल तकनीक अपनाई गईए जिससे ऑपरेशन के दौरान हृदय पर न्यूनतम दबाव पड़े।

सफल ऑपरेशन के बाद मोहन सिंह अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और वॉकर की मदद से चलने लगे हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर परिजनों ने चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए इसे नया जीवन बताया है।

पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चेयरमेन राहुल अग्रवाल ने सफल सर्जरी पर टीम को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का मुख्य ध्येय ही जटिल से जटिल मामलों में राहत प्रदान करना है। जब अन्य अस्पतालों ने मरीज की उम्र और मेडिकल हिस्ट्री को देखते हुए हाथ खड़े कर दिए थे, तब हमारे डॉक्टर्स ने अत्याधुनिक तकनीक और टीम वर्क के भरोसे इस चुनौती को स्वीकार किया। बुजुर्ग को नया जीवन दिया। हमें खुशी है कि मोहन सिंह अब अपने पैरों पर चलकर घर जा रहे हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version