पाहेर विश्वविद्यालय में आयोजित हुई दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज एंड इनोवेशंस
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पेसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटर साइंस द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ICETI 2026 सम्पन्न हुआ। हाइब्रिड मोड में आयोजित सम्मेलन में देश-विदेश के शोधकर्ताओं ने भाग लिया। udaipur paher pacific university organized INTERNATIONAL CONFERENCE ICETI 2026
समापन समारोह के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हेमंत कोठारी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मेलन के चेयरमैन प्रो. दिलेन्द्र हिरण ने की। शोधकर्ताओं ने एडवांस टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नवीकरणीय ऊर्जा, रोबोटिक्स एवं अन्य क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों पर विस्तृत चर्चा की।
सम्मेलन के दूसरे दिन पोस्टर प्रेजेंटेशन एवं ओनलाइन शोध पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने नवीनतम तकनीकों और शोध कार्यों का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ ओरल पेपर प्रस्तुति में नासिर हुसैन, बेस्ट पोस्टर सीनियर नरेश लाल व बेस्ट पोस्टर जूनियर का पुरस्कार करण सिंह को प्रदान किया गया, जबकि मानसी गरबड़ा को यंग साइंटिस्ट पुरुस्कार दिया गया।

