Site iconSite icon AR Live News

पचपदरा रिफाइनरी : शोधन क्षमता 9 मिलियन मेट्रिक टन प्रतिवर्ष है

Pachpadra Refinery Balotra rajasthan newsPachpadra Refinery Balotra rajasthan news

जयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के बालोतरा में स्थित पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन की तैयारियां तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इस रिफाइनरी का उद्घाटन प्रस्तावित है। पचपदरा रिफाइनरी की शोधन क्षमता 9 मिलियन मेट्रिक टन प्रतिवर्ष है। Pachpadra Refinery Balotra rajasthan news | Pachpadra Refinery Balotra rajasthan | Pachpadra Refinery pm Modi news | pachpadra refinery news

बालोतरा में देश के पहले एचपीसीएल इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ होने से पचपदरा रिफाइनरी के माध्यम से राजस्थान देश की ऊर्जा सुरक्षा का मजबूत स्तंभ बनेगा और साथ ही, इससे प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति भी मिलेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन की तैयारियां तेज हो गई है। Pachpadra Refinery Balotra latest news | latest news Pachpadra Refinery Balotra

पचपदरा स्थित एचपीसीएल रिफाइनरी देश-प्रदेश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति करने में कारगर होगी। इस परियोजना की संशोधित लागत 79459 करोड़ रुपये है। इस इकाई की वार्षिक शोधन क्षमता 9 मिलियन मैट्रिक टन है। इसमें 1.5 से 2.5 मिलियन टन राजस्थान क्रूड और 6.5 से 7.5 मिलियन टन आयातित क्रूड का मिश्रण उपयोग किया जाएगा। यह रिफाइनरी लगभग 4 हजार 400 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है। इस रिफाइनरी से एलपीजी का व्यावसायिक उत्पादन सफलतापूर्वक प्रारंभ हो चुका है।

एचआरआरएल रिफाइनरी में पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ एलएलपीडीई (लीनियर लो डेंसिटी पॉलीइथिलीन), एचडीपीई (हाई डेंसिटी पॉलीइथिलीन), बेंजीन, टोल्यून और ब्यूटाडाइन का भी उत्पादन होगा। ये सभी उत्पाद परिवहन, फार्मा, पेंट, पैकेजिंग उद्योग जैसे क्षेत्रों को मजबूती प्रदान करेंगे। यह परियोजना ऊर्जा की आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होगी और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र की आयात पर निर्भरता को कम करेगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version