Site iconSite icon AR Live News

मसाला फैक्ट्री पर छापेमारी: 10 हजार किलो मसाले सीज, चापड़ मिलाकर बनाए जा रहे थे मसाले

rajasthan news Raid on Spice Factory substandard Spices Seizedrajasthan news Raid on Spice Factory substandard Spices Seized

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ब्यावर में मसाला फैक्ट्री मैसर्स महावीर गृह उद्योग एवं मैसर्स गुलाब चंद-उत्तम चंद पर कार्रवाई कर 5480 किलो मिर्च पाउडर, 1550 किलो हल्दी पाउडर, 700 किलो धनिया पाउडर, 1900 किलो मिर्च पाउडर एवं 1400 किलो चापड़ को सीज किया हैं। फैक्ट्री में कलर एवं चापड़ मिलाकर मसाले तैयार किए जा रहे थे। | rajasthan news | Raid on Spice Factory | ajmer news | beawar news | food and safety department | rajasthan breaking news | substandard Spices Seized |

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला ने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह के सुपरविजन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय गहलोत की टीम ने मिलावटी मसालों की शिकायतों पर ब्यावर में कार्रवाई की। बुधवार आधी रात तक चली कार्रवाई चली।

केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने ब्यावर में सराधना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मैसर्स महावीर गृह उद्योग पर और इसी की दूसरी फर्म मैसर्स गुलाब चंद-उत्तम चंद के परिसर में छापेमारी कर मसाले सीज किए हैं। चापड़ को लाल मिर्च पाउडर में मिलाकर बाजार में खपाने की तैयारी की जा रही थी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version