Site iconSite icon AR Live News

प्रदेश में कई जगह बारिश : शाहपुरा जयपुर में सर्वाधिक 45 मिलीमीटर बारिश

udaipur weather update thunder and lightning may be for next two daysudaipur weather update thunder and lightning may be for next two days

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के कई भागों में पिछले 24 घंटों में तेज हवाएं चलने के साथ ही मेघ गर्जन और हल्की से मध्यम बारिश हुई। जयपुर के शाहपुरा में सर्वाधिक 45 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। उदयपुर में आज भी बादलों की मौजूदगी बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ का पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक असर देखने को मिला। भीम (राजसमंद) 10, आमेट 10, घाटोल (बांसवाड़ा) 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। udaipur latest news rain| rajasthan rain news | Rajasthan Rain Rain Alert | rain hailstorm in rajasthan | rain temperature in udaipur news

मौसम विभाग के अनुसार शाहपुरा (जयपुर) 45,सीकर (सीकर) 40, पहाड़ी (भरतपुर) 30, भुहाना (झुंझुनू) 30, नगर (भरतपुर) 30, श्रीमाधोपुर (सीकर) 30, हिंडोली (बूंदी) 30, सीकर (सीकर) 30, भिनाय (अजमेर) 30, जहाजपुर (भीलवाड़ा) 20, उदयपुर-वाटी (झुंझुनू) 20, अलवर 23, केकड़ी (अजमेर) 20, पावटा (जयपुर) 20, सिकराय (दौसा) 20, जियोला (अजमेर) 20, बसवा (दौसा) 20, विराटनगर (जयपुर) 20, नसीराबाद (अजमेर) 20, सांभर (जयपुर) 20, अजमेर (अजमेर) 20, खेतड़ी (झुंझुनू) 20, सावर (अजमेर) 20 मिलीमीटर बारिश हुई है। rain temperature in udaipur news | udaipur rain temperature hailstorm news

जमवारामगढ़ (जयपुर) 20, डीग (भरतपुर) 20, कुम्हेर (भरतपुर) 20, नवलगढ़ (झुंझुनू) 20, पुष्कर (अजमेर) 20, बूंदी (बूंदी) 20, नैनवा (बूंदी) 20, शाहाबाद (बारां) 20, निमाराना (अलवर) 20, नावा (नागौर) 30, मेड़ता सिटी (नागौर) 30, नोहर (हनुमानगढ़) 30, डेगाना (नागौर) 20, जायल (नागौर) 20, खींवसर नागौर) 20, रावतसर (हनुमानगढ़) 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। इनके अलावा भी कई जिलों में अलग अलग स्थानों पर 10 मिलीमीटर या इससे कम बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को भी दोपहर बाद कोटा, भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। आज राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होगा। वर्तमान में प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 9 डिग्री नीचे दर्ज किया जा रहा है। आगामी 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version