बेमौसम बारिश के दौर से कई जिलों में किसानों को हुआ काफी नुकसान
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर सहित कई क्षेत्रों में आज भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बादलों की मौजूदगी के बीच उदयपुर शहर में सुबह से ही ठंडी हवाओं का दौर जारी है। इधर पिछले 24 घंटों में जोधपुर जिले के फलोदी में सर्वाधिक 42 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। बेमौसम बारिश के इस दौर से प्रदेश के कई जिलों में किसानों को काफी नुकसान हुआ है। udaipur rain temperature news | Udaipur Latest News | Udaipur News : latest news crime news social news | Udaipur News breaking news | Udaipur local news | Udaipur Update news
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कुछ जगह मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी। फलोदी में सर्वाधिक 42 मिलीमीटर,राजसमंद जिले के भीम मेंं 10, अनुपगढ़ 30, बीकानेर 10, कोलायत 20, सादुलशहर 10, जैसलमेर 13, नोखा 10, नोहर 10 और नागौर में 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। अजमेर, जयपुर, पिलानी, सीकर, जोधपुर, चूरू व श्रीगंगानगर जिले में भी कहीं कहीं हल्की बारिश हुई। Udaipur Latest News Updates in Hindi|
आज व कल भी प्रदेश में कई संभागों में तेज हवा चलने व बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज 7 अप्रैल को उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघ गर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश की प्रबल संभावना है। जयपुर संभाग व शेखावटी क्षेत्र में कहीं कहीं ओलावृष्टि व 30 से 50 मिलीमीटर तक बारिश होने की भी संभावना है।8 अप्रैल को भरतपुर,जयपुर संभाग के उत्तरी भागों में हल्की बारिश हो सकती है।
10 अप्रैल से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना
पिछले 24 घंटों में राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस चित्तौड़ में दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री रहा। उदयपुर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रहा। पूर्वानुमान अनुसार प्रदेश में 10 अप्रैल से तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

