उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मंगलवार सुबह बेड़वास स्थित जीबीएच जनरल हॉस्पिटल में भर्ती वल्लभनगर क्षेत्र के भाजपा नेता लक्ष्मीलाल चोरडिया (93) की कुशलक्षेम जानने पहुंचे। राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने आईसीयू में भर्ती चोरडिया से मुलाकात की और ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
चंडीगढ़ रवाना होने से पहले विशेष रूप से समय निकालकर अस्पताल पहुंचे कटारिया ने मेडिकल आईसीयू में लक्ष्मीलाल चोरडिया के उपचार में लगे चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने परिजनों में शरद चोरडिया, सुनील चोरडिया, चंद्रप्रकाश चोरडिया, मनीष, कांता, मीना चोरडिया का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े हैं और किसी भी आवश्यकता पर तुरंत अवगत कराएं।
राज्यपाल कटारिया के जीबीएच हॉस्पिटल पहुंचने पर जीबीएच ग्रुप के चेयरमैन डॉ. कीर्ति कुमार जैन, डायरेक्टर डॉ. सुरभि पोरवाल, डॉ. प्रिया जैन एवं डॉ. दिनेश कोठारी ने स्वागत किया। इसके पश्चात वे उनके साथ आईसीयू पहुंचे और नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. मुकेश बडजात्या, डॉ. आर.के. सामर से उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

