Site iconSite icon AR Live News

खनन जगत की संवेदनशील कहानी “Earth Has a Story to Tell”

Earth has a Story to Tell A Novel by Prabhat KumarEarth has a Story to Tell A Novel by Prabhat Kumar

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। माईनिंग सेक्टर में लंबे समय तक सेवा देने वाले (जावर माइंस से सीनियर मैनेजर सर्वे के पद से रिटायर्ड) उदयपुर से जुड़े वरिष्ठ खनन विशेषज्ञ प्रभात कुमार ने अपना एक नवीनतम उपन्यास लिखा है। लेखक ने उन पाठकों के लिए विशेष प्रयास किया है जो खनन, औद्योगिक इतिहास और मानवीय कहानियों के संगम को समझना चाहते हैं। Earth has a Story to Tell: A Novel by Prabhat Kumar| Prabhat Kumar – Literature & Fiction: Books | Prabhat Kumar Novel | prabhat kumar novel latest edition | prabhat kumar novel latest news

प्रभात कुमार ने बताया कि खनन केवल धरती से खनिज निकालने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि यह उन अनगिनत जिंदगियों की कहानी भी है जो इसके साथ जुड़ी होती हैं। इसी विचार को केंद्र में रखकर उन्होंने अपना नवीनतम अंग्रेज़ी उपन्यास “Earth Has a Story to Tell” लिखा है। इसकी मूल आत्मा एक गहन मानवीय और भावनात्मक कहानी में निहित है। इसमें खनन क्षेत्र से जुड़े लोगों के जीवन, उनके संघर्ष, त्याग, रिश्तों और संवेदनाओं को बेहद सजीव तरीके से बताया गया है। prabhat kumar novel latest news |

उपन्यास की एक विशेषता यह है कि यह राजस्थान के उन गौरवशाली खनन स्थलों को केंद्र में लाता है, जिन्होंने राज्य की औद्योगिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। नागौर जिले में स्थित डेगाना की टंगस्टन खान, जो कभी देश की रक्षा आवश्यकताओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और एकमात्र स्रोत रही है, इस कहानी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज भले ही यह खान बंद हो चुकी है, लेकिन उपन्यास में इसके पुनर्जीवन ;रिवाइवलद्ध की एक रोचक कल्पना भी प्रस्तुत की गई है।

इसके साथ ही उदयपुर स्थित जावर माइंस का भी उल्लेख अत्यंत सम्मानजनक ढंग से किया गया है, जो जस्ता उत्पादन के क्षेत्र में ऐतिहासिक महत्व रखती हैं। लेखक ने उदयपुर को केवल अपनी पारंपरिक पहचान लेक सिटी तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे जिंक सिटी के रूप में भी स्थापित किया है,एक ऐसी पहचान, जो हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के योगदान से बनी है।

“Earth Has a Story to Tell” न केवल खनन जगत की तकनीकी और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को प्रस्तुत करता है, बल्कि यह उन मानवीय मूल्यों को भी उजागर करता है जो इस उद्योग की रीढ़ हैं। उपन्यास में प्रेम, संघर्ष, सस्पेंस और जीवन के उतार-चढ़ाव के साथ-साथ एक गहरी सामाजिक संवेदना भी देखने को मिलती है। लेखक का यह प्रयास न केवल खनन क्षेत्र के प्रति एक नई दृष्टि प्रदान करता है, बल्कि राजस्थान के औद्योगिक गौरव को भी एक नई साहित्यिक पहचान देता है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version