Site iconSite icon AR Live News

चोरी हुई 27 किलो चांदी और बरामद: अब तक कुल 57 किलो रिकवर

udaipur news latest udaipur policeudaipur news latest udaipur police

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के कुराबड़ कस्बे स्थित मोहित ज्वैलर्स की दुकान से चोरी हुए 100 किलो चांदी के जेवर मामले में पुलिस ने आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ कर 27 किलो चांदी और बरामद कर ली है। इस प्रकार पुलिस चोरी हुई चांदी में से 57 किलो चांदी के जेवर बरामद कर चुकी है और चित्तौड़गढ़ की कुख्यात चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। | udaipur news latest | udaipur police | udaipur latest news | udaipur police news

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि मामले में फरार अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से अब तक 57 किलो चांदी के जेवर बरामद कर लिए है। वारदात में उपयोग की गयी बाइक और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क भी आरोपियों के कब्जे से बरामद कर ली गयी है।

गौरतलब है कि 15 मार्च को मोहित ज्वैलर्स के मालिक अशोक सोनी ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि कुराबड़ कस्बे में स्थित उनकी ज्वैलरी शॉप से 14 मार्च की रात अज्ञात बदमाश 100 किलो चांदी और 20 तोला सोने के जेवर चोरी कर ले गए थे। सभी बदमाश नकाबपोश थे। पुलिस ने लगातार पड़ताल करते हुए चित्तौड़गढ़ की कुख्यात चोर गैंग का खुलासा कर तीन बदमाशों को धरदबोचा था।

यह भी पढ़ें : चोरी के बाद गांव में जीते हैं लग्जरी लाइफ, बदमाशों के ऐशोआराम देख गांव के कई लड़के गिरोह से जुड़े

Exit mobile version