कलेक्टर ने कहा, कोई प्रकरण पेंडिंग है तो पता होना चाहिए कि किस कारण से पेंडिंग है
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर के नव नियुक्त जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने आज सोमवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उनकी यह पहली जिला स्तरीय बैठक थी और इसमें उन्होंने साफ कह दिया कि जनता से जुड़े मामलों, जनशिकायतों को लेकर अधिकारी अपडेट रहे। यदि कोई प्रकरण पेंडिंग है तो जिम्मेदार अधिकारी को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि प्रकरण किस कारण से पेंडिंग है। Udaipur Collector Gaurav Agarwal First Review Meeting | Udaipur Collector Gaurav Agarwal | udaipur latest news Collector Gaurav Agarwal | upsc topper gaurav agarwal
कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने प्रारंभ में सभी अधिकारियों से परिचय लेते हुए विभागीय सेटअप और प्रमुख योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी ली। उसके बाद चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी बैठक हो जो भी अधिकारी बैठक में आए वह पूरी तैयारी के साथ आए। बैठक में किसी भी मामले में जानकारी मांगने पर उसका स्पष्ट जवाब संबंधित अधिकारी के पास होना चाहिए।
बातों ही बातों में कलेक्टर ने यह संदेश दे दिया कि कोई भी अधिकारी बैठक में गोलमाल जवाब देने का प्रयास नहीं करें और जनता से जुड़े मामलों और उनके निस्तारण को लेकर अधिनस्थ के भरोसे ही नहीं रहे। आम तौर पर कई बार जिला स्तरीय बैठकों में अधिकारी जनहित से जुड़े मामलों, जनशिकायतों को लेकर बचाव की मुद्रा में आकर यह तर्क देकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते नजर आते है कि साब मेरे को इसकी अभी पूरी जानकारी नहीं है। udaipur latest news Collector Gaurav Agarwal
संपर्क पोर्टल की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए
कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेने की हिदायत देते हुए कहा कि सभी अधिकारी संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के गुणवत्तायुक्त और समयबद्ध निस्तारण को आदत में शामिल करें। प्रति सोमवार समीक्षा बैठक में संपर्क पोर्टल एवं जनसुनवाई के जुड़े प्रकरणों को भी प्राथमिकता दी जाएगी और गहनता से समीक्षा की जाएगी। इसके लिए सभी अधिकारी प्रॉपर तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित रहें। बैठक में एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा,नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, प्रशिक्षु आईएएस सृष्टि डबास, यूडीए सचिव हेमेंद्र नागर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

