Site iconSite icon AR Live News

कृषि उपज मण्डी समितियों में होंगे 40 करोड़ के विकास कार्य : मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

Latest Rajasthan News Krishi Upaj Mandi Development workLatest Rajasthan News Krishi Upaj Mandi Development work


जयपुर,एआर लाइव न्यूज। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की कृषि उपज मण्डी समितियों में 40 करोड़ 63 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है। ये काम होने से मण्डियों का आधारभूत ढांचा सुदृढ़ हेगा साथ ही किसानों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। Development work in Krishi Upaj Mandi Samitis | latest news rajasthan | Rajasthan News in Hindi | Latest And Live Rajasthan News in Hindi | Latest Rajasthan News Krishi Upaj Mandi Development work |

कृषि उपज मण्डी समिति जैसलमेर, रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर), नोखा (बीकानेर), कोटपूतली, मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर), भादरा (हनुमानगढ़), सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर), चौमूं-जयपुर (अनाज), कोटा (अनाज), लालसोट (दौसा), खेरली, सवाईमाधोपुर, रामगंजमण्डी (कोटा), डूंगरपुर, पहाड़ी (डीग), सोजत (पाली), गोविन्दगढ़ (अलवर), टिब्बी (हनुमानगढ़), गोलूवाला (हनुमानगढ़), मण्डावरी (दौसा) एवं डीग में यार्ड के निर्माण, विद्युत संबंधी एवं सम्पर्क सड़कों के निर्माण कार्य करवाये जायेंगे। इससे कृषि उपज मण्डियों का आधारभूत ढांचा सुदृढ़ होगा और अन्नदाता एवं व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। Latest Rajasthan News Krishi Upaj Mandi Development work | rajasthan news

मुख्यमंत्री ने आमजन एवं किसानों की सुविधाओं के दृष्टिगत मण्डियों में किसान विश्राम स्थलों के निर्माण की अभिनव पहल भी की है। इस पहल के अनुरूप प्रथम चरण में प्रदेश की विभिन्न 116 मण्डियों के अंतर्गत 46 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से 781 किसान विश्राम स्थलों का निर्माण कराया जाएगा। जिससे वर्षा, गर्मी एवं सर्दी के मौसम में किसानों को सहूलियत होगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version