Site iconSite icon AR Live News

शिक्षा संबल कार्यक्रम में अध्ययनरत विद्यार्थियों का उत्कृष्ठ रहा परिणाम

hindustan zinc shiksha sambal yojana Students achieve excellent resultshindustan zinc shiksha sambal yojana Students achieve excellent results

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा छात्रों के लिए चलाये जा रहे शिक्षा संबल कार्यक्रम के विद्यार्थियों का राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं एवं बारहवीं कक्षा का परिणाम उत्कृष्ठ रहा। वर्तमान में इस कार्यक्रम में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के 13 हजार विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। | hindustan zinc | shiksha sambal yojana | vedanta hindustan zinc | udaipur news

गत दिनों घोषित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं के परिणामों में 92.53 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए जिनमें से 39 प्रतिशत प्रथम श्रेणी प्राप्त है। 76 राजकीय विद्यालयों में से 37 का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस वर्ष के परिणामों की उपलब्धि शिक्षा संबल कार्यक्रम के तहत छात्राओं का परिणाम है, जिसमें कुल 137 छात्राओं ने 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं जो कि गार्गी पुरस्कार के लिए पात्र होंगी। यह एक प्रतिष्ठित सम्मान है, जो राजस्थान में छात्राओं की शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया जाता है। इसी प्रकार हाल ही में घोषित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजों में 99.43 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनमें से 86.36 प्रतिशत ने प्रथम श्रेणी हासिल की है। hindustan zinc shiksha sambal yojana Students achieve excellent results

वित्तीय वर्ष 2016 में शिक्षा संबंल कार्यक्रम शुरू होने के बाद से कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 67 प्रतिशत से बढ़कर 92.53 प्रतिशत हो गया है, जो कि 38 प्रतिशत अधिक है। कक्षा 10वीं के लिए प्रथम श्रेणी में पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 2016 में 14 प्रतिशत थाए जो अब बढ़कर 39 प्रतिशत हो गया है।

शिक्षा संबल कार्यक्रम के तहत, हिंदुस्तान जिंक राजकीय विद्यालयों को अतिरिक्त शिक्षक, सीखने की सामग्री और विशेष रूप से विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों में शैक्षणिक सहायता दे रहा है। इस कार्यक्रम को वंचित समुदायों के छात्रों के बीच सीखने के नतीजों को मजबूत करने और शैक्षणिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह पहल वर्तमान में कंपनी के व्यावसायिक संचालन वाले 6 जिलों उदयपुर, सलूंबर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और अजमेर में संचालित है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version