Site iconSite icon AR Live News

ओलावृष्टि से बिछी बर्फ की चादर: किसानों को हुआ भारी नुकसान

Hailstorm Dust Storm and Rain in RajasthanHailstorm Dust Storm and Rain in Rajasthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, जयपुर, अजमेर, राजसमंद, हनुमानगढ़,नागौर जिलों में शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश के साथ ही ओलावृष्टि का बड़ा असर देखने को मिला। इधर पिछले 24 घंटों में राजस्थान मेंं सर्वाधिक बारिश उदयपुर जिले के कोटड़ा क्षेत्र में दर्ज की गयी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान राजस्थान में आगामी 8 अप्रैल तक कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। शुक्रवार को उदयपुर शहर में भी कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। चित्तौड़ जिले में भी हल्की बारिश हुई। Hailstorm Dust Storm and Rain in Rajasthan news | Hailstorm Dust Storm and Rain in Rajasthan | hailstorm in rajasthan rain in rajasthan | rain in rajasthan news | weather news rajasthan | weather news update udaipur | weather update news udaipur

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सर्वाधिक 32 मिलीमीटर बारिश उदयपुर के कोटड़ा में दर्ज की गयी। फलासिया 3,आमेर जयपुर 24 मिलीमीटर, अजमेर 20, नसीराबाद 10, राजगढ़ 20, भरतपुर 10, कामां 10, डीग 10, वैर 10, जयपुर 13, जमवारामगढ़ 10, करणपुर श्रीगंगानगर 10, सूरतगढ़ 10 और दोसा में 15 मिलीमीटर बारिश हुई। इनके अलावा भी प्रदेश में कई जगह हल्की बारिश हुई। rain in rajasthan news | hailstorm rajasthan news | Hailstorm rajsamand Rajasthan | udaipur latest news rain

प्रदेश में कुछ जगह ओलावृष्टि के दौरान आसमान से बड़े आकार में ओले इस रफ्तार से गिरे कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। खेतों और सड़कों पर बर्फ की चादर बिछ गई। खेतों में कटी फसल को ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि रूकने के काफी देर तक भी चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आयी। आम तौर पर राजस्थान के कई भागों में एक साथ इस प्रकार भारी ओलावृष्टि कम ही देखने को मिलती है। तेज आंधी से कई जगह पेड़, बिजली के खंभे उखड़ने के साथ ही टीनशेड भी उड़ गए।

मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को भी जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर व बीकानेर संभाग के जिलों में कहीं कहीं तेज आंधी चलने और बारिश के साथ ही ओलावृष्टि होने की संभावना है। राजस्थान में 8 अप्रैल तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रह सकता है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा भास्कर आत्माराम सावंत ने प्रदेश में अचानक हुए मौसम परिवर्तन के मद्देनज़र राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का दौरा कर समीक्षा की। सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रहते हुए स्थिति पर निरंतर निगरानी बनाए रखने और किसी भी जनहानि अथवा मकान क्षति की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित नागरिकों को त्वरित राहत उपलब्ध कराना राज्य सरकार कि सर्वोच्च प्राथमिकता है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version