Site iconSite icon AR Live News

मौसम : राजसमंद में आधा इंच बारिश

udaipur latest news rainudaipur latest news rain

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में पिछले 24 घंटों में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन और आंधी के साथ ही हल्की बारिश दर्ज की गयी। राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान कोटा में दर्ज किया गया। rain thunderstorm in rajasthan | latest news rain thunderstorm in rajasthan | latest news in udaipur rajasthan | rain news udaipur rajasthan

राजसमंद में 10 मिलीमीटर, रायपुर भीलवाड़ा 10, पदमपुर श्रीगंगानगर 10, सादुलशहर 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। अजमेर, पिलानी, सीकर, बाड़मेर, फलोदी, जैसलमेर, चूरू में भी हल्की बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में कोटा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्तमान में राजस्थान में उदयपुर सहित अधिकांश भागों में दिन और रात का तापमान औसत से नीचे दर्ज होने से आमजन को दिन के साथ ही रात में भी गर्मी से राहत मिल रही है। rain thunderstorm in rajasthan news

आज बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन के साथ तेज आंधी व बारिश होने की प्रबल संभावना है। दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। 4 अप्रैल को उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में तेज आंधी-बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है।

पूर्वानुमान अनुसार 5-6 अप्रैल को आंधी बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी होने तथा 7 अप्रैल को एक और नया मजबूत विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में पुनः तेज आंधी -बारिश गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में भी आमजन को तेज गर्मी से राहत रहेगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version