Site iconSite icon AR Live News

RSOV से पीड़ित हार्ट फेलियर मरीज का नॉन-इनवेसिव डिवाइस क्लोजर से मिला सुरक्षित उपचार

udaipur geetanjali hospital doctors team Treated Heart Failure Patient Suffering from RSOV via Non-Invasive Device Closureudaipur geetanjali hospital doctors team Treated Heart Failure Patient Suffering from RSOV via Non-Invasive Device Closure

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। चिकित्सा क्षेत्र में उपलब्धि दर्ज करते हुए गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश पटेल के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने एक अत्यंत जटिल हार्ट फेलियर से पीड़ित मरीज का बिना सर्जरी सफल इलाज किया है। | udaipur geetanjali hospital | RSOV | RSOV treatment | Non-Invasive Device Closure | medical news | health news | udaipur news | geetanjali medical college and hospital udaipur | GMCH Udaipur

मरीज रप्चर्ड साइनस ऑफ वलसाल्वा (RSOV) जैसी गंभीर हृदय बीमारी से ग्रसित था। उसकी हालत अत्यंत नाजुक थी और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर था। हार्ट फेलियर के साथ मल्टी-ऑर्गन फेलियर की स्थिति होने के कारण ओपन हार्ट सर्जरी संभव नहीं थी। ऐसे में मरीज का इलाज उच्च जोखिम मानते हुए कई बड़े अस्पतालों ने असमर्थता जताई थी। टीम ने मरीज की स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन कर नॉन-इनवेसिव (आरएसओवी) डिवाइस क्लोजर प्रक्रिया अपनाने का निर्णय लिया। udaipur geetanjali hospital doctors team Treated Heart Failure Patient Suffering from RSOV via Non-Invasive Device Closure

डॉ. रमेश पटेल के अनुसार यह एक आधुनिक और जटिल तकनीक है, जिसमें बिना किसी बड़े चीरे के विशेष डिवाइस की सहायता से हृदय में बने छेद को बंद किया जाता है, जिससे दिल पर पड़ने वाला दबाव कम हो जाता है। सफल प्रक्रिया के बाद मरीज की स्थिति में लगातार सुधार देखा गया है। वर्तमान में मरीज खतरे से बाहर है और स्वस्थ है।

डॉ. रमेश पटेल के नेतृत्व में डॉ. दिलीप जैन, डॉ. गौरव मित्तल, डॉ. रोहिन सैनी, एनेस्थीसिया से डॉ. केशव महेश्वरी, लोकेश प्रजापत एवं जितेंद्र सिंह की संयुक्त टीम ने सर्जरी को सफलता के साथ किया है। यह सर्जरी दर्शाती है कि गीतांजली हॉस्पिटल में आधुनिक चिकित्सा तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञों और समन्वित टीमवर्क के माध्यम से जटिल और उच्च जोखिम वाले हृदय रोगों का सुरक्षित इलाज संभव है।

Exit mobile version