Site iconSite icon AR Live News

युद्ध का असर : भारत सरकार ने महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर सीमा शुल्क माफ किया

Iran Israel US war UpdatesIran Israel US war Updates

नई दिल्ली,एआर लाइव न्यूज। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में उत्पन्न बाधाओं को देखते हुए भारत सरकार ने 30 जून 2026 तक महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर पूरी तरह से सीमा शुल्क छूट देने का निर्णय लिया है। Iran Israel US war Updates| West Asia Conflict Continues: Government of India Waives Customs Duty on Imports of Key Petrochemical Products | West Asia Conflict Continues news| West Asia Conflict news|

आयात पर सीमा शुल्क माफ करने का उद्देश्य घरेलू उद्योग को आवश्यक पेट्रोकेमिकल इनपुट की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करना, डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों पर लागत का दबाव कम करना और आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता बनाए रखना है। यह एक अस्थायी लेकिन रणनीतिक उपाय के रूप में लागू किया गया है, जो वर्तमान परिस्थितियों में राहत प्रदान करने के लिए लक्षित है। Iran Israel US war Updates| customs duty exemption on critical petrochemical products | iran israel us war impact on india| conflict in West Asia

वित्‍त मंत्रालय के अनुसार पेट्रोकेमिकल कच्चे माल और मध्यवर्ती पदार्थों पर निर्भर क्षेत्रों, जैसे प्लास्टिक, पैकेजिंग, वस्त्र, फार्मास्यूटिकल्स, रसायन, ऑटोमोटिव पूर्जे और अन्य विनिर्माण उद्योगों को इस छूट से लाभ मिलने की संभावना है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के लिए अंतिम उत्पादों की लागत में कमी आने की उम्मीद है। customs duty exemption on critical petrochemical products

निर्जल अमोनिया, टोल्यूनि,स्टाइरीन, डाइक्लोरोमीथेन (मेथिलीन क्लोराइड), विनाइल क्लोराइड मोनोमर,मेथनॉल (मेथिल अल्कोहल),आइसोप्रोपाइल एल्कोहल,मोनोएथिलीन ग्लाइकॉल (एमईजी), फिनोल, एसीटिक अम्ल, विनाइल एसीटेट मोनोमर, शुद्ध टेरेफ्थैलिक एसिड (पीटीए), एथिलीनडायमाइन, डि इथेनॉलमाइन और मोनो इथेनॉलमाइन, टोल्यून डाई-आइसोसाइनेट,अमोनियम नाइट्रेट, रेखीय एल्काइलबेंजीन, एथिलीन के पॉलिमर (एथिलीन-विनाइल एसीटेट सहित), पॉलीप्रोपाइलीन, पॉलीस्टाइरीन, स्टाइरीन-एक्रिलोनाइट्राइल (एसएएन)।

एक्रिलोनाइट्राइल-ब्यूटाडाइन-स्टाइरीन (एबीएस),पॉलीविनाइल क्लोराइड (पीवीसी),पॉलीटेट्राफ्लोरोएथिलीन, पॉलीविनाइल एसीटेट,पॉलीविनाइल अल्कोहल,पॉली (मिथाइल मेथैक्रिलेट), पॉलीऑक्सीमेथिलीन (पीओएम- एसिटल), पॉलीओल्स, पॉलीईथर ईथर कीटोन (पीईईके), एपॉक्सी रेजिन, पॉलीकार्बोनेट, एल्किड रेजिन, पॉली एथिलीन टेरेफ्थालेट (पीईटी) चिप्स, असंतृप्त पॉलिएस्टर रेजिन, पॉली ब्यूटिलीन टेरेफ्थालेट, फॉर्मेल्डिहाइड, यूरिया फॉर्मेल्डिहाइड, मेलामाइन फॉर्मेल्डिहाइड, फिनोल फॉर्मेल्डिहाइड, पॉलीयुरेथेन, पॉलीफेनिलीन सल्फाइड (पीपीएस), पॉली ब्यूटाडीन, स्टाइरीन ब्यूटाडीन ।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version