80 हजार की मांग की, 40 हजार रिश्वत लेते हुआ ट्रैप
जयपुर,एआर लाइव न्यूज। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी सीकर की टीम ने गुरूवार को रणधीरसिंह हाल अतिरिक्त सचिव कृषि उपज मंडी सीकर, अतिरिक्त चार्ज सचिव कृषि उपज मंडी नीमकाथाना को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया है। परिवादी के परिजनों के नाम चार दूकानों के लाईसेंस जारी करने की एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी। acb Sikar news | Anti-Corruption Bureau rajasthan news | acb news latest
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी सीकर को एक शिकायत मिली थी कि रणधीर सिंह हाल अतिरिक्त सचिव कृषि उपज मंडी सीकर, अतिरिक्त चार्ज सचिव कृषि उपज मंडी नीमकाथाना परिवादी के परिजनों के नाम चार दूकानों के लाईसेंस जारी करने की एवज में 80 हजार रूपए रिश्वत मांग रहा है। शिकायत का सत्यापन होने पर एसीबी की सीकर ईकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक सुभाष मील की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को परिवादी से 40000 रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया। acb news | acb news sikar
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

