सीए हातिम कांकरोलीवाला सचिव
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। संभाग की 75 वर्ष पुरानी प्रतिष्ठित उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा में दीपक एरन को अध्यक्ष और हातिम हुसैन काकरोलीवाला को सचिव चुना गया। एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष गौतम सुखलेचा ने बताया कि नई कार्यकारिणी में अरुण रत्नावत को उपाध्यक्ष, अंकित जैन संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष, सविता गुप्ता साहित्य सचिव, पंकज नेवटिया सांस्कृतिक सचिव, हितेश भदादा, सुनील सिंगल, राहुल उदावत, रोहन मित्तल एवं गिरीश बोहरा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। udaipur CA Deepak Aren elected President of Udaipur Tax Bar Association, chartered accountant in udaipur | udaipur latest news | udaipur news |
नॉमिनेशन कमेटी के अध्यक्ष सुधीर मेहता ने बताया कि इसी प्रकार उदयपुर टैक्स बार चैरिटेबल सोसायटी के चुनाव में दीपक प्रजापत को अध्यक्ष, महेश मडोवरा को सचिव, अंकित जैन को कोषाध्यक्ष तथा राजेश देवपुरा, राकेश पोरवाल व अंशुल कटेजा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। udaipur CA Deepak Aren elected President of Udaipur Tax Bar Association
नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक एरन ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए सरकारी विभागों से विशेषकर आयकर एवं केंद्रीय तथा राज्य वस्तु कर विभाग से टैक्स बार सदस्यों के समन्वय की आवश्यकता जताई। साथ ही टैक्स बार सदस्यों द्वारा सामाजिक हितार्थ टैक्स संबंधी सेवाओं के बारे में भी अपने विचार रखे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

