उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में दंत रोग विषेषज्ञों की एक दिवसीय सतत दंत शिक्षा (सीडीई) कार्यशाला हुई है। CDE Workshop Held for Dentists in AIIMS Udaipur
कार्यशाला में जीबीएच जनरल हॉस्पिटल में दंत रोग विभागाध्यक्ष डॉ. वरदान माहेश्वरी, डॉ. मोनिका भारद्वाज ने दंत रोग विशेषज्ञों को एंडोडांटिक त्रुटियों, उनके प्रबंधन एवं दंत चिकित्सा में एआई के बारे में प्रशिक्षित किया। कार्यशाला का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विनय जोशी, वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट एवं संरक्षक डॉ. एसके कौशिक ने किया। डॉ. यश शर्मा ने आरसीटी के दौरान त्रुटियों, उनके प्रबंधन एवं एआई क्रांतियों पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में सभी मेडिकल कॉलेज सहित दंत रोग विशेषज्ञ प्रतिभागी रहे।
डॉ. भगवानदास राय, डॉ. बालाजी मनोहर, डॉ. संदीप मेटगुड व डॉ. दीपाली अग्रवाल को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. स्नेहा एवं डॉ. प्रिया ने कार्यशाला को सफल बनाने में सहयोगी रही।

