एआर लाइव न्यूज। बिहार में नालंदा के माघड़ा गांव स्थित शीतला मंदिर में मंगलवार सुबह मची भगदड़ में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी है, जबकि कई घायल हैं। चैती माह का आखिरी मंगलवार होने से मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोगों के आने-जाने तक की जगह नहीं बची। इस बीच घुटन महसूस होने से कुछ लोगों की तबियत बिगड़ी, वे बेहोश होकर गिरे तो भगदड़ मच गयी। | Nalanda Stampede at Temple | nalanda news
सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हालां कि इस हादसे को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, उन्होंने स्थानीय पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
नालंदा कलेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि चैती माह का आखिरी मंगलवार है, बिहारशरीफ के पास शीतला माता का मंदिर है, यहां आज सुबह भगदड़ मच गई। 8 लोगों की मृत्यु हुई है और 5 का इलाज जारी है। एक को पटना के पीएमसीएच और 2 को रिम्स पावापुरी रेफर किया गया है। मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। राज्य सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को 4 लाख रूपए आर्थिक सहायता दी जाएगी। सीएम रिलिफ फंड से भी मुआवजा दिया जाएगा। 8 Devotees died in Stampede at sheetala mata temple in maghra village nalanda
मंदिर छोटा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए
बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर छोटा है, चैत माह का आखिरी मंगलवार होने से यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर पहुंच गयी। पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की मंदिर परिसर में भारी भीड़ इकट्ठी हो गयी। स्थिति यह हुई कि लोगों के आने-जाने की जगह तक नहीं बची। इसी बीच कुछ लोगों की घुटन होने से तबियत बिगड़ी, इससे भीड़ के बीच हंगामा और अफरा-तफरी हुई और भगदड़ मच गयी। बताया जा रहा है कि मंदिर में 25000 लोग पूजा करने पहुंचे थे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

