Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर: करोड़ों की चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार, आलीशान घरों में रहते हैं बदमाश

udaipur police bust Theft gang of 100kg silver jewellery stolen case in kurabad three accused arrestudaipur police bust Theft gang of 100kg silver jewellery stolen case in kurabad three accused arrest

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर पुलिस ने कुराबड़ स्थित मोहित ज्वैलर्स से 100 किलो चांदी और 20 तोला सोने के जेवरों की हुई चोरी का खुलासा करते हुए गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों बदमाशों से पुलिस ने 30 किलो चांदी बरामद की है। तीनों बदमाश चित्तौड़गढ़ के बिजयपुर थाना क्षेत्र के आस-पास के गांव के हैं। वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के फरार तीन बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है। उम्मीद है कि बाकि जेवरों की बरामदगी फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगी। udaipur police | kurabad 100kg silver jewellery theft | three arrest | udaipur kurabad news | udaipur police news | udaipur police | crime news | udaipur crime news | crime news udaipur | udaipur latest news hindi | udaipur live news | udaipur breaking news

पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले के बिजयपुर थाना क्षेत्र के दुधी तलाई गांव निवासी शिवा ऊर्फ शिवलाल पुत्र डालरिया ऊर्फ पंकलाल, धागणों का खेड़ा निवासी कालुलाल कंजर पुत्र मनोहर कंजर, महेन्द्र कंजर पुत्र भुरालाल कंजर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अभी 30 किलो चांदी के जेवर बरामद कर लिए गए हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पूर्व में शिवा के खिलाफ 5, कालु के खिलाफ 8 और महेन्द्र के खिलाफ 16 प्रकरण दर्ज हैं। तीनों ही आदतन अपराधी हैं। गिरोह के अन्य तीन बदमाशों की तलाश जारी है।वारदात के खुलासे में कुराबड़ थानाधिकारी तेजु सिंह के नेतृत्व में गोवर्धन विलास थाने के एएसआई मनोहर सिंह, हेडकांस्टेबल प्रहलाद पाटीदार, कुराबड़ थाने के एएसआई लालुराम, कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार और चित्तौड़गढ़ के बिजयपुर थाने की टीम की मुख्य भूमिका रही है।

पकड़े गए बदमाशों के गांव में आलीशान घर देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी। बदमाशों के घरों में लग्जरी का हर सामान और बड़ी-बड़ी कारें मौजूद थीं। वारदात के बाद बदमाश उनके गांवों में ही छुपे हुए थे, पुलिस ने बताया पकड़े गए बदमाश कुख्यात और आदतन अपराधी हैं। इस वारदात में भले ही 6 बदमाश शामिल हैं, लेकिन बदमाशों के गिरोह में 12 सक्रिय बदमाश हैं, जो चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं।

कुराबड़ कस्बे में 14 मार्च की रात बदमाशों ने ज्वैलरी शॉप के साथ कुछ और घर-दुकानों के ताले तोड़ चोरी का अंजाम दिया। था। वारदात करने 6 बदमाश आए थे और सभी नकाबपोश थे। ऐसे में पुलिस के सामने इन बदमाशों या गिरोह की पहचान करना ही सबसे बड़ी चुनौती थी। यहां पुलिस की ह्यूमन इंटेलीजेंस काम आयी। पुलिस ने ज्वैलरी शॉप सहित अन्य दुकान, मकान और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। उसमें इन बदमाशों की आवाज, बोली और चाल-ढाल पर पुलिस ने गौर किया, तो पुलिस को यह पता चल गया कि यह किस क्षेत्र और गांव के बदमाश हो सकते हैं। पुलिस ने मुखबीर तंत्र की मदद से उक्त गांव की पड़ताल की तो उस रात गांव से निकले चोर गिरोह का पता चल गया।

पुलिस टीम जब इन बदमाशों को पकड़ने पहुंची तो ये घरों से निकलकर पीछे बनी पहाड़ी पर चढ़ गए। इस पर पुलिस ने रात होने का इंतजार किया और पहाड़ी के दूसरी तरफ से घेरा डाल पहाड़ी पर चढ़कर तीनों बदमाशों को धरदबोचा। पूछताछ में बदमाशों ने चोरी करना कबूल किया है।

पुलिस ने बताया कि बदमाश झुंझ बनाकर रात को अपने बाइक या स्कूटी लेकर घरों से निकलते थे। कोई रोके नहीं या शक न करे तो कुछ महिलाओं के कपड़े पहनकर भी साथ में हथियार रखकर निकलते थे। कस्बों के बाजारों में घूमकर जहां मौका मिलता सूने मकान, दुकानों के ताले तोड़ चोरी की अंजाम देकर फरार हो जाते थे।

मामले में चित्तौड़गढ़ के बिजयपुर में दुधी तलाई निवासी अर्जुन कंजर पुत्र रमेश, देव डूंगरी गांव निवासी रामचन्द्र कंजर पुत्र कानाजी और धागणों का खेड़ा निवासी कुंदन कंजर पुत्र राजेन्द्र की तलाश जारी है। इन बदमाशों का भी आपराधिक रिकॉर्ड है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version