Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में बूंदाबांदी : अप्रैल के पहले सप्ताह में भी प्रदेश में बारिश की संभावना

rajasthan weather possibilities of hailstorm in rajasthan for two daysrajasthan weather possibilities of hailstorm in rajasthan for two days

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर शहर और आसपास के कुछ क्षेत्रों में सोमवार सुबह कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में जोधपुर संभाग में कहीं कहीं हल्की बारिश हुई। udaipur news | udaipur temperature heat wave | udaipur heat wave | udaipur updates in hindi | rain in udaipur

उदयपुर में आज सुबह घने बादल छाए रहे और करीब 11 बजे शहर के कुछ क्षेत्रों में कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई। हालांकि दोपहर में बादल छंटने से धुप निकल आयी। पूर्वानुमान अनुसार आज उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। 31 मार्च को भी शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। udaipur news | udaipur heat wave | udaipur updates in hindi | rain in udaipur | rain in udaipur news

पूर्वानुमान अनुसार 1 व 2 अप्रैल को राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन व बूंदाबांदी की संभावना है। 3 से 5 अप्रैल को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पुनः राज्य के कई भागों में आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में राजस्थान में अप्रैल के पहले सप्ताह मेंं भी आमजन को हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में कोटा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री जबकि पश्चिमी राजस्थान में चूरू में 37.6 डिग्री दर्ज किया गया।

बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों को सावचेत किया है। खुले आसमान में पक कर तैयार फसलों, कृषि मंडियों व धान मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज व जिंसो को ढककर रखें या सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version