उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। लोकमित्र ब्लड बैंक एवं थेलेसिमिया रिसर्च सेंटर उदयपुर व बाल आयुष फाउंडेशन बेंगलुरु की ओर से उदयपुर के एमबी अस्पताल परिसर में शनिवार को रक्तदाता सम्मान समारोह आयोजित हुआ। udaipur news Blood Donors Honored at MB Hospital | udaipur blood donation camp news | udaipur blood donor | udaipur blood bank
लोकमित्र ब्लड बैंक के अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र श्रीमाली ने बताया कि समारोह में राजस्थान सरकार के जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी,आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.राहुल जैन और अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन ने रक्तदाताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान बहुत पुनीत कार्य कर हैं जिसकी कोई तुलना नहीं हो सकती। इस अवसर पर कृति जोशी व राजेश बाल, आयुष फाउंडेशन बेंगलुरु ने थेलेसिमिया बच्चों की स्वास्थ्य जांच की। डॉ.सुरेश डांगी, अशोक कुमावत, उदय लाल डांगी,सलमान कुरेशी, रजनी इरोस व खुश कुमार भी मौजूद थे। udaipur blood donation camp news | blood donation camp in udaipur | blood donation camp in udaipur
इनका हुआ सम्मान
अमित सुखवाल,आर्य मन सुखवाल, आराध्य सुखवाल, एएसजी आई हॉस्पिटल के प्रतापसिंह खरवड़,यशवंत पालीवाल, राजेश चुघ, भूपेश खमेसरा,अशोक चोरडिया, विनोद मांडोत, रमेश शर्मा, मांगीलाल प्रजापत, कार्तिक सिंह सौदा, पंकज चौधरी, पारस कोठारी, मुकेश दर्जी, मुकेश शर्मा, डॉ.शिव वर्मा, डॉ.एनएस देवल,नरेन्द्र सिंह डुलावत, देवेन्द्र सिंह डुलावत, महावीर प्रसाद सांखला, सुभाष चंद्र खारोल,उमेश जांगीड़, ओपी सैनी, रक्तदाता युवा वाहिनी के हनी कुमावत, साधना सोनी, सोनू वर्मा सहित करीब 80 रक्तदाता और रक्तदान से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। Baal Ayush Foundation Bengaluru | Lokmitra Blood Bank and Thalassemia Research Center Udaipur | udaipur blood donation camp news |
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

