Site iconSite icon AR Live News

नववर्ष महोत्सव: दशावतार नृत्य नाटिका और सशस्त्र गरबा ने किया रोमांचित

udaipur latest news udaipur nav samvatsar karyakram Dashavatar Dance-Drama and thrilling Garbaudaipur latest news udaipur nav samvatsar karyakram Dashavatar Dance-Drama and thrilling Garba

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नववर्ष विक्रम संवत के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत रामनवमी के पावन पर्व पर हिरण मगरी क्षेत्र में शौर्य, शक्ति और भक्ति का समागम आयोजित किया गया। समारोह में सांस्कृतिक वैभव के साथ-साथ पारंपरिक अखाड़ा प्रदर्शन और साहसिक नृत्य नाटिकाओं ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। udaipur latest news | udaipur nav samvatsar karyakram | Dashavatar Dance-Drama and thrilling Garba | udaipur news | udaipur news latest

समारोह का शुभारंभ विधि-विधान से कन्या पूजन एवं सामूहिक शस्त्र पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दशावतार नृत्य नाटिका रही, जिसमें भगवान विष्णु के विभिन्न स्वरूपों का मनमोहक चित्रण किया गया। इसके साथ ही महिषासुर मर्दिनी नाटिका के माध्यम से मां दुर्गा के साहसिक स्वरूप और महिषासुर वध का जीवंत मंचन किया गया, जिसने दर्शकों में जोश भर दिया।

युवाओं द्वारा प्रस्तुत अखाड़ा प्रदर्शन और पारंपरिक शस्त्र संचालन के हैरतअंगेज करतबों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर मंगलेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी अर्जुन लाला शर्मा, चित्रकार पुष्कर लोहार, एमएलएसयू के पत्रकारिता विभाग के व्याख्याता भारत भूषण ओझा सहित अन्य अतिथिगण और लोग मौजूद रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version