भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हो रही सख्ती
नई दिल्ली,एआर लाइव न्यूज। असम, केरल, पुडुचेरी,तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के आम चुनाव और 6 राज्यों में उपचुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से 408 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अवैध वस्तुएं जब्त की गई हैं। latest news election| Election in Assam, Kerala, Puducherry Tamil Nadu and West Bengal| latest news | Election Commission of india
आयोग ने राज्य / केंद्र हिंसा-मुक्त, धमकी-मुक्त और प्रलोभन-मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था। इसे सुनिश्चित करने के लिए, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 5,173 से अधिक फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए गए हैं। विभिन्न स्थानों पर अचानक नाकेबंदी करने के लिए 5,200 से अधिक स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) भी तैनात की गई हैं । latest news | latest news hindia | Election Commission of india | Election Commission of India (ECI)
167.38 करोड़ की ड्रग्स जब्त
26 फरवरी को इलेक्ट्रॉनिक जब्ती प्रबंधन प्रणाली (ईएसएमएस) के सक्रिय होने के बाद से 25 मार्च, 2026 तक विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से 408.82 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अवैध वस्तुएं जब्त की गई हैं। जिनमें 17.44 करोड़ रुपये नकद, 37.68 करोड़ रुपये (16.3 लाख लीटर) की शराब, 167.38 करोड़ रुपये की ड्रग्स, 23 करोड़ रुपये की कीमती धातुएं और 163.30 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अन्य मुफ्त वितरण वाली वस्तुएं शामिल हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

