Site iconSite icon AR Live News

अलवर: थाने के एएसआई और कांस्टेबल मांग रहे थे रिश्वत, एसीबी ने किया ट्रैप

Alwar news ACB arrest kathumar police constable including two accused for taking bribeAlwar news ACB arrest kathumar police constable including two accused for taking bribe

अलवर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो दौसा की टीम ने अलवर में कार्रवाई करते हुए कठूमर पुलिस थाने के एएसआई नरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रामेश्वर सिंह और दलाल निरंजन सिंह को 20 हजार रूपए रिश्वत वसूलने के आरोप में ट्रैप किया है। एसीबी टीम ने कांस्टेबल रामेश्वर सिंह और दलाल निरंजन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एएसआई नरेन्द्र सिंह की तलाश कर रही है। | Alwar news : ACB arrest kathumar police constable | alwar police | alwar kathumar police thana | rajasthan news | latest news in hindi | rajasthan latest news

एसीबी डीजी गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी हेल्पलाइन 1064 पर एक शिकायत मिली थी, जिसमें परिवादी ने बताया था कि उसके फुफेरे भाई के खिलाफ पुलिस थाना कठूमर मे एक प्रकरण दर्ज है, इसके अनुसंधान में मदद करने के नाम पर एएसआई नरेन्द्र सिंह एएसआई, कांस्टेबल रामेश्वर और इनका दलाल निरंजन सिंह 20 हजार रूपए रिश्वत मांग रहे हैं।

एसीबी टीम ने रिश्वत मांग सत्यापन किया तो आरोपी पुलिसकर्मियों द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इस पर आज ट्रैप कार्रवाई करते हुए एसीबी टीम ने कांस्टेबल रामेश्वर सिंह और दलाल निरंजन सिंह को परिवादी से 20000 रूपए रिश्वत वसूलते हुए गिरफ्तार किया है, जबकि एएसआई नरेन्द्र सिंह की तलाश की जा रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version