Site iconSite icon AR Live News

संघर्ष से सफलता का सफर: राहुल अग्रवाल की जीवन यात्रा का 28 मार्च को डिस्कवरी चैनल पर होगा प्रसारण

udaipur PMCH Chairman Rahul Agarwal Life Story Struggle to Success to Air on Discovery Channel on March 28udaipur PMCH Chairman Rahul Agarwal Life Story Struggle to Success to Air on Discovery Channel on March 28

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मेवाड़ क्षैत्र के चिकित्सा एवं शिक्षा जगत को नया आयाम देने वाले पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चेयरमैन और विजनरी लीडर राहुल अग्रवाल के जीवन संघर्ष, उनके सेवाभावी कार्यों एवं पीएमसीएच पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण 28 मार्च की शाम 7 बजे डिस्कवरी चैनल पर किया जाएगा। यह डॉक्यूमेंट्री राहुल अग्रवाल के जीवन सफर के संघर्ष और दक्षिणी राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं को उच्च गुणवत्ता तक ले जाने के उनके अटूट संकल्प को दुनिया के सामने लाएगी। Udaipur PMCH Chairman Rahul Agarwal | Discovery Channel | pacific medical college and hospital | medical news | hospital in udaipur | Rahul Agarwal | udaipur latest news | udaipur news latest

इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से अग्रवाल की जीवनी और उनके कठोर संघर्ष, जिसके दम पर उन्होंने पेसिफिक ग्रुप को इस ऊंचाईओ तक पहुंचाया के सफर को दर्शाती है, साथ ही कैसे एक युवा उद्यमी ने राजस्थान के जनजातीय और पिछड़े इलाकों में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का सपना देखा और तमाम चुनौतियों के बावजूद उसे हकीकत में बदला, को दिखाया जाएगा।
डॉक्यूमेंट्री में इस बात पर विशेष जोर दिया गया है कि राहुल अग्रवाल का उद्देश्य केवल एक अस्पताल खड़ा करना नहीं था, बल्कि दक्षिणी राजस्थान के लोगों को किफायती दरों पर आधुनिक चिकित्सा उपलब्ध कराना था। PMCH Chairman Rahul Agarwal Life Story Struggle to Success to Air on Discovery Channel on March 28

अग्रवाल का मानना है कि किसी भी समाज का विकास शिक्षा और स्वास्थ्य के बिना संभव नहीं है। डॉक्यूमेंट्री में उनके उस योगदान को भी रेखांकित किया गया है, जिसके माध्यम से उन्होंने हजारों युवाओं को मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में अवसर प्रदान किए हैं। पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के माध्यम से न केवल डॉक्टर तैयार हो रहे हैं, बल्कि नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ को भी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिल रहा है।

डिस्कवरी चैनल पर इस प्रसारण से मेवाड़ क्षेत्र की वैश्विक पहचान बढ़ेगी। डॉक्यूमेंट्री में स्थानीय लोगों के अनुभव और अस्पताल से लाभान्वित हुए मरीजों की कहानियों को भी शामिल किया गया है। राहुल अग्रवाल का कहना है कि हमारा लक्ष्य हमेशा से यही रहा है कि धन के अभाव में किसी का इलाज न रुके। दक्षिणी राजस्थान के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी वही सुविधा मिले जो किसी महानगर के बड़े अस्पताल में मिलती है। यह कहानी आने वाली पीढ़ी के उद्यमियों और समाजसेवियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनेगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version