पूर्वी राजस्थान में भी सबसे अधिक है चित्तौड़ का तापमान
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। बेमौसम की बारिश से इन दिनों उदयपुर सहित राजस्थान के कई जिलों में तापमान में गिरावट बनी रहने से आमजन को हीटवेव से राहत है। हालांकि चिंता की बात यह है कि चित्तौड़ जिले का तापमान अभी भी बीकानेर और चुरू जैसे गर्म जिलों से अधिक दर्ज हो रहा है। ऐसे में इस साल चित्तौड़ में गर्मी बहुत ज्यादा झुलसाने वाली रहेगी। udaipur news | udaipur news temperature | udaipur news heat wave rain
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान पूर्वी राजस्थान के चित्तौड़ में 36.8 डिग्री जबकि पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर में 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे मेवाड़ में चित्तौड़ अभी भी सबसे गर्म क्षेत्र बना हुआ यहां का तापमान बीकानेर और चुरू से भी अधिक है। अधिकतम तापमान चुरू 36.4, जैसलमेर में 36.8 और बीकानेर में 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को उदयपुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर देवास के बांधों से आ रहे पानी से पीछोला और फतहसागर के जलस्तर में धीरे धीरे बढ़ोतरी जारी है।
आमतौर पर चुरू, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, फलौदी, जोधपुर और नागौर जिले में गर्मी का असर ज्यादा रहता है, लेकिन इन दिनों इन जिलों का तापमान भी चित्तौड़ के अधिकतम तापमान से नीचे दर्ज हो रहा है। ऐसे में चित्तौड़ जिले में बढ़ते तापमान पर अभी से चिंता करने की जरूरत महसूस होने लगी है। udaipur news | udaipur news temperature | udaipur latest news temperature
बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 28 से 31 मार्च के दौरान राजस्थान के कुछ भागों में तेज आंधी व बारिश की संभावना है। 28 मार्च को जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावटी क्षेत्र के जिलों में आंधी बारिश होने की संभावना है। 29 से 30 मार्च के दौरान इस सिस्टम का सर्वाधिक प्रभाव रहेगा। जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी व बारिश होने की संभावना है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

